Friday, March 20, 2026
HomeभारतBihar Result 2025: अलीनगर सीट से मैथिली जीतीं, खेसारी-रितेश और ज्योति सिंह...

Bihar Result 2025: अलीनगर सीट से मैथिली जीतीं, खेसारी-रितेश और ज्योति सिंह अपनी सीट हारे

भाजपा की छोटी कुमारी ने 7600 वोटों से खेसारी लाल को पराजित किया। छोटी कुमारी को 86845 हासिल हुए हैं जबकि खेसारी लाल को 79245 वोट मिले।

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई भोजपुरी कलाकार भी मैदान में ताल ठोक रहे थे। छपरा से गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव, कराकाट से भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, अलीनगर सीट से सिंगर मैथिली ठाकुर, करहगर से गायक रितेश पांडे। मैथिली को छोड़कर सभी चुनाव हार गए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अलीनगर सीट से भाजपा की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 84915 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के बिनोद मिश्रा को 11730 वोटों से मात दी हैं। बिनोद मिश्रा को 73185 वोट मिले हैं। मैथिली ठाकुर शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुईं थीं।

छपरा सीट: छोटी कुमारी जीतीं, खेसारी हारे

छपरा विधानसभा सीट पर शुरुआती राउंड से ही मुकाबला एकतरफा दिख रहा था। यहां भाजपा की छोटी कुमारी का मुकाबला राजद उम्मीदवार व भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव से था। छोटी कुमारी ने 7600 वोटों से खेसारी लाल को पराजित किया। छोटी कुमारी को 86845 हासिल हुए हैं जबकि खेसारी लाल को 79245 वोट मिले हैं।

करहगर से रितेश पांडे भी हारे

करहगर सीट से भोजपुरी स्टार रितेश पांडे भी चुनाव हार गए हैं। वह प्रशांत किशोर के जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार थे। रितेश की यहां बुरी हार हुई है। रितेश महज 16298 वोट ही हासिल कर पाएं। उन्हें जदयू उम्मीदवार बशिष्ठ सिंह ने 76187 वोटों से मात दी। गौरतलब है कि रितेश यहां चौथे स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के उदय प्रताप सिंह रहे। उन्हें कुल 56809 वोट मिले। 39333 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्र रहे।

काराकाट सीट से पवन सिंह की पत्नी भी हारीं

काराकाट विधानसभा सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प रहा। सीपीआई (एमएल) के अरुण सिंह बढ़त 74157 वोट हासिल कर यहां से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने जदयू के महाबली सिंह को 2836 वोट से मात दिए। महाबली को 71321 वोट मिले। वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय मैदान में थीं।

ज्योति सिंह सीपीआई के अरुण सिंह से 50688 वोटों से हारीं। ज्योति सिंह इस सीट पर तीसरे नंबर की उम्मीदवार रहीं। उन्हें कुल 23469 वोट मिले हैं।

अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments