Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारBihar में BTSC ने वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती,...

Bihar में BTSC ने वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

बिहार में BTSC ने वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1114 पद निकाले गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी है।

Bihar Work Inspector Exam 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1,114 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इसके लिए आवेदन 5 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी है। वहीं, फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 5 जनवरी ही है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18वर्ष है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इस भर्ती हेतु एक अधिसूचना भी जारी की गई है जिसमें आयु को लेकर कुछ छूट का प्रावधान है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

BTSC भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

BTSC की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास की गई है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री भी मांगी गई है। ड्राफ्ट्समैन सिविल, सर्वेयर और प्लंबर ट्रेड में आईटीआई की योग्यता वाले आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – CBSE ने ग्रुप A B C के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इस भर्ती हेतु अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 44 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 111 पद, पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 133 पद, अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए 200 पद, पिछड़े वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 34 पद, एससी वर्ग के लिए 179 पद और एसटी वर्ग के लिए 13 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग रखा गया है। आवेदन शुल्क ओबीसी, जनरल, एससी, एसटी और अन्य वर्ग के लोगों के लिए 100 रुपये रखा गया है।

आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य माध्यम से भी आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – बिहारः AEDO के पदों पर आवेदन फिर से शुरू, जल्दी करें आवेदन

ऐसे में अगर भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आवेदन करना चाहते हैं तो बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.pariksha.nic.in/Agencies.aspx?KZhCrm9B4QPkl0gO2rAMuw== पर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए आयु 1 अगस्त 2025 तक देखी जाएगी। भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसे जरूर पढ़ें। इसे https://btsc.bihar.gov.in/sites/default/files/Advertisement/25_2025.pdf पर जाकर देख सकते हैं।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments