पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध की खबरों के बीच यह लिस्ट सामने आई है। इस सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों के नाम शामिल हैं। चौधरी को तारापुर से और सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। विधान सभा स्पीकर नंद किशोर यादव को पटना साहिब सीट से टिकट नहीं दिया गया है। जबकि वे इस क्षेत्र का 2010 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
भाजपा की पहली लिस्ट में कुछ और अहम नामों की बात करें तो इसमें वरिष्ठ पार्टी नेता राम कृपाल यादव (दानपुर से), प्रेम कुमार (गया से), पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (कटिहार से), आलोक रंजन झा (सहरसा से) और मंगल पांडे (सीवान से) के नाम शामिल हैं। राम कृपाल यादव को पिछले साल लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र संसदीय सीट से हार का सामना करना पड़ा था।
नंद किशोर यादव और रामसूरत राय का टिकट कटा
पार्टी ने हिसुआ सीट भी बरकरार रखी है और यहां से अनिल कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को हटाकर उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को पटना साहिब से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया गया है।
औराई से रामसूरत राय का भी टिकट कटा है। उनकी जगह तीन दिन पहले पार्टी में शामिल हुईं रमा निषाद को मैदान में उतारा गया है। रमा निषाद, पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं। सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे। सूची में एक और प्रमुख नाम राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज श्रेयसी सिंह का भी है, जो जमुई सीट से चुनाव लड़ेंगी। पिछली बार भी उन्हें यहां से जीत मिली थी।
BJP Candidate list: सीट और उम्मीदवारों के नाम
बथनाहा- अनिल कुमार राम
मधुबन- राणा रणधीर सिंह
पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
बेतिया – रेणु देवी
ढाका- पवन जायसवाल
रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
मोतिहारी- प्रमोद कुमार
रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
परिहार- गायत्री देवी
खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
बिस्फी- हरिभूणष ठाकुर बचौल
राजनगर- सुजीत पासवान
झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
छातापुर- नीरज कुमार सिंह
बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
नरपतगंज- देवंती यादव
फारबिसगंज- विद्या सागर केसरी
कोढ़ा- कविता देवी
सिकटी- विजय कुमार मंडल
किशनगंज- स्वीटी सिंह
पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
गौरा-बौराम- सुजीत कुमार सिंह
प्राणपुर- निशा सिंह
सहरसा- आलोक रंजन झा
दरभंगा- संजय सरावगी
केवटी- मुरारी मोहन झा
जाले- जीवेश कुमार मिश्रा
औराई- रमा निषाद
कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
बरुराज- अरुण कुमार सिंह
साहिबगंज- राजू कुमार सिंह
बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
सीवान- मंगल पांडेय
दरौंदा- कर्णजीत सिंह
गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
तरैया- जनक सिंह
अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुर- अवधेश सिंह
मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
लालगंज- संजय कुमार सिंह
पातेपुर- लखेंद्र कुमार रोशन
बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता
तेघरा- रजनीश कुमार
बेगूसराय- कुंदन कुमार
भागलपुर- रोहित पांडेय
बांका- राम नारायण मंडल
कटोरिया- पूरण लाल टुड्डू
तारापुर- सम्राट चौधरी
मुंगेर- कुमार प्रणय
लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
बिहारशरीफ- सुनील कुमार
दीघा- संजीव चौरसिया
बांकीपुर- नितिन नबीन
कुम्हरार- संजय गुप्ता
पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
अरवल- मनोज शर्मा
दानापुर- रामकृपाल यादव
बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
हिसुआ- अनिल सिंह
बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
आरा- संजय सिंह टाइगर
तरारी- विशाल प्रशांत
औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
गुरुआ- उपेंद्र दांगी
वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
जमुई- श्रेयसी सिंह
गया शहर- प्रेम कुमार
वारिसलीगंज- अरुणा देवी
बता दें कि भाजपा द्वारा सूची प्रकाशित करने से कुछ घंटे पहले, चौधरी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि एनडीए दलों के बीच सीट बंटवारे का विषय ‘सौहार्दपूर्ण बातचीत से पूरा हो चुका है।’ उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, ‘कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी, इस पर भी चर्चा अंतिम चरण में है और सकारात्मक बातचीत चल रही है।’
एनडीए में सीट बंटवारे तहत भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जदयू भी 101 सीट पर ही चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। राष्ट्रीय लोकमोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं। सीट शेयरिंग की घोषणा रविवार को की गई थी। इसके बाद संभावना थी सोमवार को पहली लिस्ट भाजपा की ओर से आएगी। हालांकि, ऐसा नहीं होने के बाद कई तरह की अटकलें भी शुरू हो गई थी। माना जा रहा था कि कुछ सीटों पर अभी भी पेंच फंसा है और चिराग पासवान की जदयू के हिस्से में आई कुछ सीटों पर नजर है। बहरहाल, तमाम चर्चाओं के बीच भाजपा ने मंगलवार को आखिरकार पहली सूची जारी कर दी। बताते चलें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होनी है।