Wednesday, September 10, 2025
Homeभारत'B से बीड़ी, B से बिहार…', केरल कांग्रेस ने विवाद के बाद...

‘B से बीड़ी, B से बिहार…’, केरल कांग्रेस ने विवाद के बाद सोशल मीडिया पोस्ट हटाया, भाजपा का हल्ला बोल

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल में राहुल गांधी ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ भी निकाली थी। हालांकि, अब केरल कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट से कांग्रेस बैकफुट पर आ सकती है। इस पोस्ट में बिहार और बीड़ी की तुलना की गई थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की केरल इकाई के एक पोस्ट को लेकर शुक्रवार को विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। केरल कांग्रेस ने एक ट्वीट में हाल में जीएसटी रिफॉर्म का जिक्र करते हुए भाजपा पर तंज कसने की कोशिश की थी। हालांकि, इस पोस्ट में बिहार और बीड़ी की तुलना करना केरल कांग्रेस के लिए महंगा पड़ गया। भाजपा सहित एनडीए के नेताओं ने इसे सीधे-सीधे बिहार का अपमान करार दिया।

विवाद बढ़ने के बाद केरल कांग्रेस ने अपना विवादित पोस्ट हटा दिया है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और हाल में राहुल गांधी ने यहां वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। अब केरल कांग्रेस का पोस्ट बिहार में पार्टी के लिए सेल्फ गोल की तरह है। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए कहा कि पहले विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान किया था और अब बिहार का अपमान करने पर तुले हैं।

केरल कांग्रेस के किस पोस्ट पर मचा घमासान

केरल कांग्रेस ने जीएसटी रिफॉर्म का जिक्र करते हुए तंज कसा था। उसने पोस्ट में कहा था, ‘बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।’ पोस्ट में एक चार्ट भी दिखाया गया है। इसमें बताया गया है कि सिगार और सिगरेट पर मौजूदा 28% जीएसटी को बढ़ाया गया है और 40% टैक्स कर दिया गया है। ऐसे ही तंबाकु पर भी मौजूदा 28 प्रतिशत जीएसटी की बजाय 40 प्रतिशत किया गया है जबकि बीड़ी पर पहले 28 प्रतिश जीएसटी था। अब इसे 18% वाले स्लैब में ला दिया गया है। केरल कांग्रेस के इस ट्वीट के आते ही राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।

भाजपा ने कहा- ये बिहार का अपमान, जदयू भी हमलावर

एक एक्स पोस्ट में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पूछा कि क्या बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव बिहार के साथ बीड़ी की तुलना का समर्थन करते हैं। पूनावाला ने यह भी आरोप लगाया कि इंडिया ब्लॉक की बिहार के प्रति नफरत साफ दिखाई देती है।

पूनावाला ने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस ने फिर से हद पार कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माँ को गाली देने के बाद, अब बिहार की तुलना बीड़ी से कर रहे हैं! क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं?’ पूनावाला ने आगे लिखा कि रेवंत रेड्डी से लेकर डीएमके और कांग्रेस का बिहार के प्रति नफरत साफ-साफ नजर आ रहा है।

पूनावाला की बातों का समर्थन करते हुए, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी केरल कांग्रेस के पोस्ट को बिहार का अपमान बताया। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘पहले हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीय माता जी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान – यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है।’

बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भगवान बुद्ध से लेकर महावीर और गुरु गोविंद सिंह साहब तक सभी की पृष्ठभूमि बिहार रही है। अगर कोई देश के किसी भी प्रांत पर सवाल उठाता है या उसका अपमान करता है, तो वह भारत माता का सपूत नहीं हो सकता।’

इस विवाद पर टिप्पणी करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के नेता बिहारियों और बिहार का अपमान करने में लगे हुए हैं। केरल कांग्रेस की पोस्ट से साफ पता चलता है कि बिहार के लोगों का अपमान करना या बिहार को नीचा दिखाना कांग्रेस पार्टी का काम है।’

बेगुसराय से भाजपा संसद और और केंद्र में मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इनकी बर्बादी तय है।

वहीं, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने केरल कांग्रेस के ट्वीट को बिहार का अपमान करार देते हुए कहा कि ऐसा करना महागठबंधन के सहयोगी दल का शगल बन गया है। उन्होंने कहा कि ‘बिहार की पहचान बीड़ी से है क्या, बिहार बुद्धिमान बिहार है, सम्मान के लिए जाना जाता है। यह जगतजननी सीता, सूफी संतों की धरती है। बिहारी स्वाभिमान और आत्मसम्मान से जीते हैं।’

यह भी पढ़ें- खेती बाड़ी-कलम स्याही: राहुल की बिहार यात्रा के बाद ‘बिहार में कांग्रेस’!

विनीत कुमार
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा