Friday, March 20, 2026
Homeविश्वमौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू ने जारी किया नया वीडियो, लोगों...

मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू ने जारी किया नया वीडियो, लोगों को दी ये सलाह

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मौत की खबरों के बीच एक वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो में नेतन्याहू ने लोगों को ये सलाह भी दी।

यरूशलमः इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस सबके बीच नेतन्याहू का एक वीडियो उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी किया गया है, जिसमें वह आम लोगों के बीच मुस्कुराते और हिब्रू में बात करते सुने-देखे जा सकते हैं।

रविवार को भी इजरायली पीएम ने एक वीडियो जारी कर उन साजिशों का मजाक उड़ाया था जिसमें उन्हें मार दिए जाने का दावा किया गया था। 90 सेकंड का एक और वीडियो पोस्ट किया गया है।

वीडियो में बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?

90 सेकंड की वीडियो क्लिप के साथ एक संदेश भी लिखा है जो उनके विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक बने रहने की कहानी कहता है। लिखा है—”दिशानिर्देशों का पालन करें और मिलकर जीतें।” ऐसे बयान अक्सर जनता का मनोबल बनाए रखने और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देने के लिए होते हैं।

इस वीडियो में उन्हें यरुशलम हिल्स में आम लोगों से बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो का माहौल और इजरायली पीएम के कपड़े देख कर यकीन होता है कि ये वहीं फिल्माया गया है जहां रविवार को पहला शूट किया गया था। नेतन्याहू उसी कॉफी शॉप के पास हैं जहां पहला वीडियो बनाया गया था।

इस वीडियो में पीएम ताजी हवा के लिए घर से बाहर निकलने के महत्व पर जोर देते हैं, धूप लेने की सलाह देते हैं, वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं कि सबसे नजदीकी शेल्टर कहां है, और ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं।

लोगों को दी ये सलाह

इस क्लिप में महिलाएं भी देखी जा सकती हैं, जो पीएम के साथ तस्वीर खिंचा रही हैं। सहज अंदाज में नेतन्याहू लोगों से मिलते हुए आगे बढ़ते हुए कहते हैं कि खूबसूरत नजारों के बीच धूप का आनंद उठाएं। इसमें आगे चलकर वे रियल इजरायल की बात करते हैं।

रविवार के वीडियो में नेतन्याहू ने मौत के दावों को अफवाह बताते हुए अपनी दस उंगलियां गिनाई थीं। नेतन्याहू को एक रेस्तरां में कॉफी का ऑर्डर लेते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह कॉफी बनाने वाले बॉय से इन अफवाहों के बारे में पूछते हैं। नेतन्याहू ने वीडियो में कहा, “मुझे कॉफी पसंद है, मुझे अपना देश पसंद है।”

दरअसल, ईरान की अर्ध सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी ने नेतन्याहू के मौत की अफवाह उड़ाई थी। उसने अपनी बात की पुष्टि के लिए कहा था कि नेतन्याहू काफी दिनों से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। नेतन्याहू के एक वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ बताया और सबूत के तौर पर उनकी कथित तौर पर एक हाथ में छह उंगलियां गिनाई थी।

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments