Friday, October 10, 2025
Homeभारतप्रियंका को बांसुरी का जवाब? जब JPC की बैठक में 'नेशनल हेराल्ड...

प्रियंका को बांसुरी का जवाब? जब JPC की बैठक में ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखा बैग लेकर पहुंचीं

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज मंगलवार को संसद भवन में ‘एक देश, एक चुनाव की संयुक्त संसदीय समिति’ की बैठक में शामिल होने पहुंची, तो उनके बैग ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।  अब ये बैग खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। दरअसल, इस बैग पर लिखा था ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’। बांसुरी के इस बैग की तुलना प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन लिखे बैग से कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बांसुरी के इस कदम को उसका जवाब भी मान रहे हैं। 

गांधी परिवार पर सांकेतिक तरीके से निशाना

दरअसल, बांसुरी स्वराज ने अपने बैग के जरिए गांधी परिवार पर सांकेतिक तरीके से निशाना साधने की कोशिश की।इसके साथ ही इसी संबंध में उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर सवाल उठाती दिख रही हैं। इस वीडियो में भाजपा सांसद कहती हुई नजर आ रही हैं, “यह पहली बार है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया को लेकर भी भ्रष्टाचार हुआ है। हाल ही में जो चार्जशीट ईडी ने दाखिल की है, उससे कई तरह के गंभीर आरोप उजागर होते हैं, इसमें कांग्रेस की एक पुरानी कार्यशैली उभरकर सामने आ रही है।”

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, “वह सेवा की आड़ में अपनी व्यक्तिगत संपत्ति बढ़ाने में जुटी है। यह बहुत ही गंभीर मामला है। दो हजार करोड़ रुपए की संपत्ति कौड़ियों के भाव मात्र 50 लाख रुपए में यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी ने हड़प ली। यह ऐसी कंपनी है, जिसका 76 फीसदी स्वामित्व गांधी परिवार के पास है, इसलिए उनकी जवाबदेही बनती है, न केवल देश की जनता के सामने, बल्कि 25 अप्रैल को कोर्ट के सामने भी।” खास बात यह है कि भाजपा के तमाम दिग्गज नेता नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस और गांधी परिवार पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि नेशनल हेराल्ड मामले से कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र देश की जनता के सामने आ गया है। कांग्रेस और गांधी परिवार ने जिस तरह से नेशनल हेराल्ड घोटाले को अंजाम दिया, उसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। 

जब प्रियंका गांधी के बैग की हुई थी चर्चा

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन और एकजुटता दिखाने के लिए अपने साथ एक हैंडबैग लेकर संसद में पहुंचीं थी। उस बैग पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था। जबकि इसके अगले दिन ही प्रियंका गांधी संसद में एक और नए बैग के साथ पहुंचीं थी। उस बैग पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा का विरोध करते हुए लिखा हुआ था कि बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा