Friday, March 20, 2026
Homeविश्वबांग्लादेशः हिंदू युवक पर हमलावरों ने किया चाकू से हमला, जलाने का...

बांग्लादेशः हिंदू युवक पर हमलावरों ने किया चाकू से हमला, जलाने का किया प्रयास

बांग्लादेश में हिंदू युवक पर हमला कर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक गंभीर रूप से घायल है।

ढाकाः बांग्लादेश के शरितापुर जिले में एक हिंदू बिजनेसमैन पर हमलावरों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान खोकन चंद्र दास के रूप से हुई है। उस पर 31 दिसंबर की रात हमलावरों ने हमला कर दिया। वहीं, उन पर पेट्रोल छिड़कर जलाने का भी प्रयास किया।

दास कनेश्वर संघ क्षेत्र के कोरभंगा में एक फार्मेसी चलाते हैं। यहां से घर लौटने के दौरान उन पर हमला हुआ।

बांग्लादेश मीडिया ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया ने लिखा हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से अंधाधुंध हमले किए जिससे वह घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने 50 वर्षीय युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का भी प्रयास किया।

इसे बचने के लिए दास कथित तौर पर एक तालाब में कूद गए और मदद के लिए चिल्लाए। इसके बाद गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे।

दास को इस हमले से चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, दाएं हाथ पर चोट है और कई घाव के निशान हैं। उन्हें पहले शरितापुर सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बाद में जब उसकी स्थिति और बिगड़ गई तो दास को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें – बांग्लादेशः उस्मान हादी की हत्या के दो आरोपी मेघालय के रास्ते भारत भागेः ढाका पुलिस

इस घटना के बारे में दामुद्या पुलिस स्टेशन के ऑफिस-इन-चार्ज रबीउल हक ने बांग्लादेशी न्यूज पोर्टल को बताया कि कि हमलावर फॉर्मेसी पर लूट के इरादे से आए थे। हालांकि, जब फॉर्मासिस्ट ने हमलावरों में से एक को पहचान लिया तो उन्होंने उसे मारने का प्रयास किया।

ढाका पोस्ट ने दास की पत्नी सीमा दास के हवाले से लिखा “जब मुझे सूचना मिली तो मैं घटनास्थल पर पहुंची और अपने पति को जलता देखा। उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए थे। उनकी हालत बहुत खराब है।”

अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हुए कई घटनाएं हुईं

हाल ही में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हुए कई घटनाएं हुई हैं। बीते कुछ दिनों में यह चौथी घटना है।

इससे पहले इसी हफ्ते एक गारमेंट फैक्ट्री में हिंदू युवक की मेमनसिंह जिले में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कहा था कि अपने सहकर्मी की गोली चलने से युवक की मौत हो गई थी।

वहीं, बीते हफ्ते एक हिंदू युवक 29 वर्षीय अमृत मंडल की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना बांग्लादेश के कलिमोहर क्षेत्र के होसाइडांगा में हुई थी।

वहीं, बीते हफ्ते 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास की हत्या हुई थी। उसकी पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया था। युवक पर कथित तौर पर सहकर्मी द्वारा ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें – उस्मान हादी के कथित हत्यारे ने दुबई में होने का किया दावा, बांग्लादेश पुलिस ने भारत भागने का लगाया था आरोप

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की धार्मिक सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। बीते साल हुए छात्र आंदोलनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री को पद छोड़ना पड़ा था और वह भारत आ गईं थीं। इसके बाद से भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में तनाव बने हुए हैं।

देश में हाल ही में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी पर नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया था और सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बाद देश में तनाव और भी बढ़ गया।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments