Friday, October 10, 2025
Homeभारतपंजाबः यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह दोषी करार

पंजाबः यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह दोषी करार

चंडीगढ़ः पंजाब के स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी पाया गया है। 2018 में एक युवती के साथ छेड़छाड़ मामले में पादरी को दोषी करार दिया गया है। 

पंजाब के जिरकपुर की एक महिला ने बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पंजाब की मोहाली कोर्ट ने सिंह को इस मामले में दोषी पाया है और इस मामले में सजा एक अप्रैल को सुनाई जाएगी। वहीं, इस मामले में छह लोगों को बरी कर दिया गया है। 

28 फरवरी को सिंह के खिलाफ एक 22 वर्षीय युवती द्वारा मामला दर्ज कराया गया था जिसमें युवती ने सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 

क्या था युवती का आरोप? 

युवती ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह अपने माता-पिता के साथ अक्तूबर 2017 से सिंह के चर्च जाने लगी थी। महिला ने आरोप लगाया कि पादरी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और उसे मैसेज भेजने लगा। इसके साथ ही युवती ने सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि डर की वजह से उसने इस बारे में माता-पिता से नहीं बताया था। 

युवती ने आरोप लगाया कि पादरी 2022 से उसे रविवार को चर्च में अकेले बैठाने लगा था। जब वह अकेले होती थी तो पादरी कथित तौर पर उसे गले लगाता था और गलत तरीके से छूता था।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पादरी ने उसे धमकाया भी था कि अगर वह शिकायत दर्ज कराएगी तो सिंह उसे और उसके परिवार को खत्म कर देगा। 

इससे पहले भी विवादों में रहे हैं बजिंदर सिंह 

ऐसा पहला मामला नहीं है जब बजिंदर सिंह का नाम विवादों में आया हो। इससे पहले भी कई बार विवादों में उनका नाम आया है। साल 2022 में सिंह पर दिल्ली के रहने वाले एक परिवार ने आरोप लगाया था कि उसने लड़की के इलाज के लिए पैसे मांगे थे लेकिन लड़की को बचाया नहीं जा सका।

इससे पहले साल 2023 में आयकर विभाग ने भी सिंह के घर पर छापा मारा था। 

क्या है हालिया विवाद? 

हाल ही में बजिंदर सिंह के दफ्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें वह वहां मौजूद लोगों पर कुर्सी और मोबाइल फेंकता देखा जा सकता है। इसके साथ ही गोद में बच्चा लिए महिला के साथ भी मारपीट करता है। 

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, सिंह का जन्म हरियाणा में जाट परिवार में हुआ था। बाद में उसने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया और करीब 10 साल से अधिक से ईसाई धर्म का पालन कर रहा है। इसके साथ ही वह जालंधर और मोहाली में चर्च का संचालन भी करता है। सोशल मीडिया पर सिंह के काफी समर्थक हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा