Homeभारतबाबासाहब की मूर्ति के साथ बेअदबी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, बोले तरुण चुघ-...

बाबासाहब की मूर्ति के साथ बेअदबी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, बोले तरुण चुघ- भगवंत मान से पंजाब नहीं संभल रहा

नई दिल्लीः भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पवित्र दिन पर अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ बेअदबी का जो काम हुआ है, वह बेहद दुर्भाग्य, निंदनीय और मन को कष्ट देने वाला है।

मान सरकार गहरी निद्रा में सो रही हैः भाजपा

तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार गहरी निद्रा में सो रही है। पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर अस्त व्यस्त है और मुख्यमंत्री टूरिज्म में मस्त हैं। गणतंत्र दिवस का पवित्र दिन हो, संविधान लागू करने का दिन हो और संविधान निर्माता की मूर्ति के साथ बेअदबी की जाती है। पुलिस थाने के सामने संविधान की प्रतियां जलाई जाती हैं। यह घटना दुखद है और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रखी दी है। भगवंत मान की सरकार हर मुद्दे पर फेल है। एक तरफ जहां सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही, वहीं महापुरुषों का अपमान हो रहा है। पंजाब सरकार को चाहिए कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। दोषियों के तार कहां तक जुड़े हुए हैं, पूरी जांच होनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना चाहिए कि इस घटना में कौन-कौन लिप्त हैं।

हर मोर्चे पर फेल है मान सरकारः तरुण चुघ

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस घटना से पंजाब सरकार में कानून-व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। भगवंत मान से पंजाब नहीं संभल रहा है, हर मोर्चे पर आम आदमी पार्टी की सरकार फेल है।

बता दें कि पंजाब के अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने बाबा साहेब की मूर्ति को खंडित करने की कोशिश की। अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए लाई गई सीढ़ी से युवक चढ़ गया और हथौड़े से मूर्ति को खंडित करने लगा। उपद्रवियों का जब इससे भी मन नहीं भरा तो सामने रखे संविधान को आग के हवाले कर दिया। इधर इस घटना की जानकारी दलित समुदाय को हुई तो यहां पर आकर विरोध जताया गया।

यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस फीड द्वारा प्रकाशित है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version