1 POSTS
विभा रानी मैथिली व हिंदी की लेखक, अनुवादक, व्यंग्य लेखक, नाट्य-लेखक, नाट्य व फिल्म कलाकार हैं। वे 'जोश टॉक स्पीकर' भी हैं और नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही फिल्म "मां" में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया है।
किताबें- कहानी संग्रह ‘आतिशदाने’, "भरतपुर लुट गयो", " शिनचैन डैड", नाटक "मटन मसाला चिकन चिली। हिन्दी नाटक ‘प्रेग्नेंट फादर’, और "चार एकल नाटक। मैथिली व हिंदी में बारह कथा संग्रह, दस नाटक, लोक साहित्य पर दो पुस्तकें, दो व्यंग्य संग्रह, दो कविता संग्रह, आठ अनूदित किताबें संग अबतक अड़तालीस किताबें प्रकाशित।
पुरस्कार और सम्मान- नेमिचन्द्र जैन नाट्य लेखन सम्मान, 2020 से सम्मानित ", शिक्षाविद पृथ्वीनाथ भान सम्मान, 2021 से सम्मानित हिंदी उपन्यास ‘कांदुर कडाही’, लक्ष्मी- हरी स्मृति सम्मान, 2022 व तिरहुत साहित्य सम्मान, 2023 से सम्मानित मैथिली उपन्यास 'कनियां एक घुंघरुआ वाली', किरण पुरस्कार, 2021 और डॉ गणपति मिश्र साहित्य सम्मान, 2024 से सम्मानित ।बिहार सरकार के डॉ. कामिल बुल्के सम्मान।