Friday, March 20, 2026
Homeभारतबंगाल में दो सीटों पर लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी, भाजपा की 144 उम्मीदवारों...

बंगाल में दो सीटों पर लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी, भाजपा की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; केरल में 47 कैंडिडेट्स की सूची

140 विधानसभा सीटों वाले केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान है।

नई दिल्ली: भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और केरल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सोमवार को जारी कर दी। भाजपा ने बंगाल में 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इसमें नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का भी नाम है। उन्हें दो सीटों से पार्टी ने टिकट दिया है। दूसरी ओर केरल में भाजपा की पहली सूची में 47 उम्मीदवारों के नाम हैं। 140 विधानसभा सीटों वाले केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान है। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। निर्वाचन आयोग ने रविवार को ही पश्चिम बंगाल, केरल सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इन दोनों राज्यों के अलावा असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी चुनाव होने हैं।

पश्चिम बंगाल में 144 उम्मीदवारों की लिस्ट

भाजपा की पहली लिस्ट में बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी को करीब 2000 वोटों के अंतर से हराया था।

वहीं, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया गया है। कूचबिहार उत्तर (अजा) से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन और दिनहाटा से अजय रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही, तूफानगंज से मालती रावा रॉय, कुमारग्राम (अजजा) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (अजजा) से विशाल लामा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ. शंकर घोष, फांसीदेवा (अजजा) से दुर्गा मुर्मू, गोलपोखर से सरजीत बिस्वास और चाकुलिया से मनोज जैन को मैदान में उतारा गया है।

पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए थे।

बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

केरल की भाजपा की पहली लिस्ट

केरल में पार्टी ने मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन और नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की पहली लिस्ट में उदमा सीट से मैनुअल मेलोथ, कन्हानगड सीट से बलराज एम, पय्यान्नूर सीट से एपी. गंगाधरन, अजिकोड सीट से के.के. विनोद कुमार, कन्नूर सीट से सी. रघुनाथ, मनंथवाडी (एसटी) सीट से पी. श्याम राज, सुल्तानबथेरी (एसटी) सीट से कविता ए.एस., वडकारा सीट से एडवोकेट के. दिलीप, कुट्टियाडी सीट से रामदास मनलेरी, नादापुरम सीट से सीपी. विपिन चंद्रन, क्विलांडी सीट से सी.आर. प्रफुल कृष्णन और पेराम्बरा सीट से एम. मोहनन मास्टर के नाम हैं।

पार्टी ने बलुस्सेरी (एससी) सीट से सी.पी. सतीशन, एलाथुर से टी. देवदास, कोझिकोड नॉर्थ से नव्या हरिदास, कोझिकोड साउथ सीट से टी. रनीश, बेपोर से एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू और कुन्नामंगलम से वीके सजीवन को टिकट दिया है। साथ ही जहां शोरनूर से संकु टी. दास, ओट्टापालम से मेजर रवि, मलमपुझा से सी. कृष्णकुमार, पलक्कड़ सीट से सोभा सुरेंद्रन, चेलक्करा (एससी) से के. बालकृष्णन चुनाव लड़ेंगे, वहीं मनलूर से एडवोकेट केके अनीश कुमार, त्रिशूर से पद्मजा वेणुगोपाल, इरिंजालकुडा से संतोष चेराकुलम, देविकुलम (एससी) से एस. राजेंद्रन और पाला से शोन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने वैकोम (एससी) से के. अजित, कंजिरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, पूंजार से पीसी जॉर्ज, अंबलाप्पुझा से अरुण अनिरुद्धन, हरिपाड सीट से संदीप वचस्पति और चेंगन्नूर से एमवी गोपकुमार पर भरोसा जताया है।

(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Assembly Election: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान; असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु की तारीखों का भी ऐलान

विनीत कुमार
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments