Friday, October 10, 2025
Homeभारत7 राज्य में 13 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे: बंगाल में तृणमूल,...

7 राज्य में 13 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे: बंगाल में तृणमूल, बिहार में उलटफेर…कहां किसने मारी बाजी?

नई दिल्ली: देश भर के 7 राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए। उपचुनाव के तहत इन सीटों पर मतदान 10 जुलाई को कराए गए थे। इनमें तृणमूल कांग्रेस ने 4, भाजपा ने 2, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय ने एक-एक सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है। तमिलनाडु की एक सीट पर डीएमके उम्मीदवार को जीत मिली।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत

पश्चिम बंगाल में रानाघाट दक्षिण, रायगंज, बागदा और मानिकतला विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए गए थे। मानिकतला को छोड़ बाकी तीन सीटों के नतीजे आ गए हैं। यहां टीएमसी को जीत मिली है। मानिकतला में भी टीमसी आगे है। रायगंज में टीएमसी के कृष्णा कल्याणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मानस कुमार घोष के खिलाफ 50 हजार के अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

रानाघाट दक्षिण सीट पर टीएसी के मुकुत मणि अधिकारी ने भाजपा के मनोज कुमार विश्वास को 39048 वोटों से हराया। वहीं, बागदा में भी तृणमूल की मधुपर्णा ठाकुर ने भाजपा के विनय कुमार विश्वास को 33455 मतों से हराया। मानिकतला में टीएमसी की सुप्ती पाण्डेय भाजपा के कल्याण चौबे से करीब 47 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत

पंजाब में हुए एकमात्र विधानसभा सीट जालंधर पश्चिम में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 55246 वोट मिले। दूसरे स्थान पर भाजपा के शीतल अनुग्राल रहे। उन्हें 17921 वोट मिले। ‘आप’ प्रत्याशी के जीत का अंतर 37325 वोटों का रहा। यहां कांग्रेस की सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 16757 वोट मिले।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रस की दो सीटों पर जीत

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों हमीरपुर, देहरा और नलगढ़ में उपचुनाव हुए थे। इसमें देहरा और नगलढ़ में कांग्रेस को जीत मिली। हमीरपुर में भाजपा को जीत मिली। देहरा में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने 9399 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 32737 सीट मिले। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के होशियार सिंह को 23338 मत मिले।

ऐसे ही नलगढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने 8990 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 34608 वोट मिले। यहां भाजपा के केएल ठाकुर 25618 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। हमीरपुर का नतीजा भाजपा के लिए राहत भरा रहा। यहां भाजपा के आशीष शर्मा ने 1571 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा को हराया।

उत्तराखंड में दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में

उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौग दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई। यहां कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी को करीब 5 हजार वोटों के अंतर से हराया। मंगलौर में कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन भाजपा के करतार सिंह के खिलाफ 422 मतों के अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। कांग्रेस उम्मीदवार को 31727 वोट मिले।

बिहार, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में क्या हुआ?

बिहार के रूपौली में जदयू और राजद दोनों बड़ा झटका लगा है। यहां हुए उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने करीब 8246 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने जदयू के कलाधर मंडल (59824 वोट) को हराया। वहीं, राजद की बीमा भारती (30619 वोट) तीसरे स्‍थान पर रहीं। इस सीट से पहले बीमा भारती ही जदयू से विधायक थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए वे राजद में शामिल हो गई थीं। ऐसे में रूपौली सीट खाली हो गई थी। बीमा भारती ने पूर्णिया से राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन निर्दलीय पप्पू यादव से उन्हें हार मिली थी।

दूसरी ओर मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में भाजपा के कमलेश प्रताप शाह विजयी हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के धीरन शाह सुधराम को करीब तीन हजार वोटों से हराया है। तमिलनाडु के विक्रवंडी में डीएमके उम्मीदवार अन्नियुर शिवा की जीत लगभग तय है। वे निकतम प्रतिद्वंद्वी पट्टाली मक्कल कच्ची पार्टी के अनबुमानी.सी से 63 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा