Friday, October 10, 2025
Homeभारतरेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया,...

रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

नई दिल्ली: रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। 

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता से किए गए सारे वादे वह पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।”

आतिशी ने भी दी बधाई 

दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालों से किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।”

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “रेखा गुप्ता जी को भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व देश की राजधानी दिल्ली के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। यह महत्वपूर्ण अवसर प्रधानमंत्री मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता प्रदान करता है। आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।”

बांसुरी स्वराज ने लिखा पोस्ट

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “दिल्ली की विकास और प्रगति के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।”

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी सीएम रह चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा