Friday, October 10, 2025
Homeसाइंस-टेकदिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने रिलीज किया नया सिक्योरिटी अपडेट

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने रिलीज किया नया सिक्योरिटी अपडेट

अमेरिकी दिग्गज कंपनी एप्पल ने एक सिक्योरिटी अपडेट लांच किया है। कंपनी के इस नए अपडेट से iPhone की सुरक्षा खामियां दूर हो सकेंगी। यह नया अपडेट 18.3.1 है। इस अपडेट से एप्पल ios और iPad की सुरक्षा खामियां दूर होंगी।

इससे पहले भी एक हफ्ते पहले आईफोन ने अपडेट दिया था। यह अपडेट 18.3 था। ऐसे में जो लोग पिछला अपडेट डाउनलोड कर चुके हैं, उन्हें यह नया अपडेट करने के लिए 450 एमबी खर्च करनी होगी। 

कंपनी ने साझा किया है नोट

इस नए अपडेट में एक ऐसा भी पैच दिया गया है जो कानून प्रवर्तन को iPhone अनलॉक करने की अनुमति देता है। मल्टीनेशनल कंपनी ने इसको लेकर एक नोट भी साझा किया है जिसमें लिखा है कि “Apple को एक रिपोर्ट की जानकारी है कि विशिष्ट लक्षित व्यक्तियों के खिलाफ बेहद परिष्कृत हमले में इस मुद्दे का फायदा उठाया जा सकता है। “

IOS 18.3.1 अपडेट के साथ कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि भले ही iPhone पर कोई भौतिक हमला हो अक्षम USB प्रतिबंधित मोड और डेटा संचारित करने की क्षमता को पैच किया गया है।

हालांकि यह अपडेट कोई नई सुविधाएँ नहीं दे रहा है लेकिन यह प्रभावी रूप से एक प्रमुख सुरक्षा खामी को दूर कर देता है। इस वजह से यह iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट बन जाता है। यह अपडेट iPhone XS और नए मॉडलों के लिए उपलब्ध है। इस नए अपडेट को डाउनलोड कर सुरक्षा खामियों को दूर किया जा सकता है। 

इससे पहले कई यूजर्स ने सुरक्षा संबंधी विषयों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा सर्विलांस टेक्नोलॉजी की जांच करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट में भी कहा गया था कि इससे कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। 

इस वजह से कंपनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कंपनी ने यूजर्स के लिए नया अपडेट लांच किया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा