Friday, October 10, 2025
Homeविश्वAustralia Election: एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी दर्ज कर सकती है चुनावों...

Australia Election: एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी दर्ज कर सकती है चुनावों में जीत

कैनबराः ऑस्ट्रेलिया में हुए आम चुनावों में मौजूदा प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की लेबर पार्टी चुनाव में जीत दर्ज कर सकती है। आस्ट्रेलियाई स्काई न्यूज और आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग को-ऑपरेशन ने कहा कि लेबर पार्टी चुनाव में जीत हासिल करती दिखाई दे रही है क्योंकि प्रारंभिक मतगणना में लेबर पार्टी मजबूत स्थिति में दिख रही है। 

ब्रॉडकास्टर्स स्काई न्यूज आस्ट्रेलिया और सेवन ने अनुमान लगाया कि कंजर्वेटिव लिबरल और राष्ट्रीय गठबंधन शुरुआती गणना के मुताबिक सरकार नहीं बना सकते। जबकि आस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग को-ऑपरेशन के चुनावी विश्लेषकों ने बताया कि लेबर पार्टी जीत रही है। 

आस्ट्रेलिया आम चुनाव में क्या हैं मुद्दे?

आस्ट्रेलिया के आम चुनावों में जीवन यापन की बढ़ती लागत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अस्थिर नीतियों से उभरती चिंताएं मतदाताओं के लिए मुख्य मुद्दे थे। 

आस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने ब्रॉडकास्टर सेवन से बातचीत में कहा कि शुरुआती नतीजों लेबर पार्टी के लिए काफी अच्छे हैं और एक बार फिर से लेबर पार्टी की बहुमत वाली सरकार बनने की संभावना व्यक्त की। 

आस्ट्रेलियाई के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र में  पूर्वी समय क्षेत्र में मतदान छह बजे (0800 जीएमटी) समाप्त हो गया और पर्थ में आठ बजे (1000 जीएमटी) समाप्त होगा। 

चुनावों से पहले हुए ओपिनियन पोल्स में भी लेबर पार्टी को आगे दिखाया गया था जबकि फरवरी में कंजर्वेटिव गठबंधन से लेबर पार्टी पीछे चल रही थी और पीटर डटन आगे चल रहे थे। 

अल्बानीज के चुनाव अभियान से मिली बढ़त

वहीं, मतगणना के दौरान कोषाध्यक्ष जिम चाल्मर्स ने कहा कि 2024 के अंत में लेबर सरकार परेशानियों में थी लेकिन अल्बानीज के मजबूत चुनावी अभियान और नीतियों की बदौलत वह फिर से मुकाबले में आ गई। अल्बानीज ने अपनी चुनावी नीतियों में जीवन यापन की बढ़ती लागत और ट्रंप की नीतियों से होने वाले प्रभावों को जगह दी। 

सेंट्रल बैंक ने फरवरी में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद दरों में कटौती की और 13 बार की गई बढ़ोतरी को पलट दिया जिससे परिवारों को राहत मिली। 

वहीं, विपक्षी लिबरल पार्टी के प्रवक्ता सीनेटर जेम्स पीटरसन ने कंजर्वेटिव पार्टी के चुनावी अभियान का बचाव करते हुए कहा कि यह ट्रंप की नीतियों की वजह से नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है। 

आस्ट्रेलिया की कुल आबादी करीब 2.67 करोड़ है और करीब 1.8 करोड़ मतदाता हैं जो चुनाव में वोट करेंगे। आस्ट्रेलिया में सभी मतदाताओं को वोट करना अनिवार्य होता है। ऐसा न करने पर मतदाताओं पर 20 आस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 1080 रुपये) का जुर्माना लगता है। 

150 सीटों के लिए वोटिंग आज हो रही है और जीत के लिए किसी भी पार्टी को 76 सीटें लाना अनिवार्य है। मौजूदा लेबर पार्टी की सरकार के पास 78 सीटें हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा