Friday, October 10, 2025
Homeभारतदिल्ली में क्या वाकई 52.9 डिग्री तक पहुंचा तापमान? क्या है इसके...

दिल्ली में क्या वाकई 52.9 डिग्री तक पहुंचा तापमान? क्या है इसके पीछे की सच्चाई

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों में भारत की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। बुधवार को भी यहां पर बहुत गर्मी पड़ी है जिससे शहर ने लगभग अपने उच्चतम अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

इस दिन मुंगेशपुर मौसम केंद्र ने रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जिससे इस रीडिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि शहर में मौसम की निगरानी करने वाले 20 स्टेशनों में से 14 के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि मुंगेशपुर मौसम केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया है। इन स्टेशनों में औसत तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

रीडिंग को लेकर एक्सपर्ट ने क्या कहा

मुंगेशपुर मौसम केंद्र की रीडिंग पर उठ रहे सवालों पर मौसम विशेषज्ञों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे रीडिंग को सही नहीं बताया है और कहा है कि इसकी जांच चल रह रही है। केंद्र के तापमान सेंसर की जांच के लिए एक टीम को भी वहां भेजा गया है।

आईएमडी ने क्या कहा है

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली के तापमान को 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। लेकिन जिस तरीके से मुंगेशपुर मौसम केंद्र ने रीडिंग दी है, उससे इस पर सवाल उठ रहे हैं।

विभाग ने कहा है कि ऐसा हो सकता है कि संभावित सेंसर त्रुटियों के कारण यह रीडिंग गलत दर्ज हो सकती है या फिर स्थानीय कारकों के चलते सही डेटा प्राप्त नहीं हो पा रहा होगा।

मंत्री किरेन रिजिजू ने रीडिंग की जांच होने की बात कही है

इस पर पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू का भी बयान सामने आया है और उन्होंने रीडिंग पर संदेह जताते हुए कहा है कि यह कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस का तापमान कोई आम बात नहीं है।

किरेन रिजिजू ने कहा है कि आईएमडी के वरिष्ठ अधिकारी इस रीडिंग की पुष्टि कर रहे हैं और जल्द ही इ्स पर अपडेट दिया जाएगा।

दिल्ली के मौसम में हुआ बदलाव

जैसे ही यह खबर सामने आई थी कि दिल्ली में उच्च तापमान के कारण सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं, इसके बाद मौसम में भी बदलाव हुआ था। यहां पर छिटपुट बारिश के साथ धूल भरी आंधी भी चली थी, जिससे मौसम सुहाना हो गया था।

इससे पहले आईएमडी ने दिल्ली को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है और हर उम्र के लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। अलर्ट में यह कहा गया है कि इससे गर्मी से जुड़ी बीमारी और हीट स्ट्रोक भी हो सकता है।

भीषण गर्मी के बीच बिजली अधिकारियों ने कहा है कि दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा बिजली की मांग (8,302 मेगावाट) देखी गई है। उनके अनुसार, भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली निवासी ज्यादा से ज्यादा एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे यहां पर बिजली की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मौसम को लेकर यह अनुमान लगया गया है कि आज यहां पर उच्च तापमान 42 और 46.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अगर बात करें न्यूनतम तापमान का तो यहां पर 28 और 30 डिग्री सेल्सियस के बीच यह रह सकता है।

30 मई को शहर में ‘ऑरेंज’ अलर्ट और 31 मई के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। 30 मई को दिल्ली में लू भी चल सकती है और इस दौरान यहां पर हवाओं के दक्षिण-पश्चिम से पश्चिम दिशा की ओर चलने का अनुमान है।

इन दो दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें, धूल भरी आंधी और कभी-कभी हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। इस दौरान यहां पर 25 से 35 किमी प्रति घंटे के बीच तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है।

जून में ऐसा रहेगा मौसम

वहीं अगर बात करें एक जून का तो इस दिन यहां पर आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और दो जून को यहां पर 25 से 35 किमी प्रति घंटे के बीच तेज हवाएं चल सकती हैं। तीन और चार जून को आमतौर पर आसमान साफ रहेगा और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा