Friday, October 10, 2025
Homeविश्वअमेरिका: पश्चिमी तट पर 'बम' चक्रवात से तबाही, लाखों घरों में बिजली...

अमेरिका: पश्चिमी तट पर ‘बम’ चक्रवात से तबाही, लाखों घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

सैक्रामेंटो: एक शक्तिशाली चक्रवात ‘बम’ और धीमी गति से बहने वाली वायुमंडलीय नदी ने इस सप्ताह संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर तबाही मचाई। लाखों घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई और कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तूफान मंगलवार को तेजी से ‘बम’ चक्रवात में बदल गया। इसने वाशिंगटन राज्य, ओरेगन और कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में तूफानी हवाएं, अधिक बारिश और बर्फबारी शुरू कर दी।

संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने ओरेगन तट पर 158 और वाशिंगटन राज्य के माउंट रेनियर में 124 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की सूचना दी। वाशिंगटन राज्य में तूफ़ान से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और करीब छह लाख घरों में बिजली गुल हो गई।

वाशिंगटन और कैलिफोर्निया में बिना बिजली के रह रहे लाखो लोग

शुक्रवार शाम तक, वाशिंगटन राज्य और ओरेगन में 2,60 हजार से ज्यादा जबकि कैलिफोर्निया में 92 हजार से ज्यादा लोग बिना बिजली के रहे। ओरेगन में, वायुमंडलीय नदी ने तेज वर्षा की है। कुछ क्षेत्रों में 20 से 30 सेंटीमीटर वर्षा हो सकती है। एनडब्ल्यू ने शुक्रवार शाम तक ओरेगन के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

कैलिफोर्निया ने वायुमंडलीय नदी (पृथ्वी के वायुमंडल में नमी का एक संकीर्ण गलियारा) का प्रकोप महसूस किया, जहां गुरुवार तक कुछ क्षेत्रों में 15 से 30 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, राज्य में मात्र 24 घंटों में लगभग 12 छोटे भूस्खलन की सूचना मिली।

पूरे क्षेत्र में परिवहन बुरी तरह से बाधित हुआ। वाशिंगटन राज्य में, सिएटल के उत्तर में एक ट्रेन गिरे हुए पेड़ से टकरा गई। हालांकि राहत की बात रही कि 48 यात्रियों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

वाशिंगटन राज्य के कैस्केड रेंज के लिए चेतावनी जारी

तूफान ने ऊंचे इलाकों में भी भारी बर्फबारी की। वाशिंगटन राज्य के कैस्केड रेंज के अधिकांश हिस्से में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई। उत्तरी सिएरा नेवादा और ओरेगन कैस्केड में भी 30 से 61 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने की उम्मीद है।

जलवायु वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह तूफान कैलिफोर्निया के तेजी से बढ़ते मौसम पैटर्न को सामने लाया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है।

वायुमंडलीय नदी के शनिवार सुबह तक बने रहने की उम्मीद है, सप्ताहांत में एक और तूफान प्रणाली विकसित होने की संभावना है।

यह आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा