Friday, October 10, 2025
Homeविश्वअमेरिकाः भारतीय मूल के परिवार के 4 लापता लोग मृत पाए गए,...

अमेरिकाः भारतीय मूल के परिवार के 4 लापता लोग मृत पाए गए, Burger King पर मिली थी आखिरी लोकेशन

न्यूयॉर्कः अमेरिका में भारतीय मूल के परिवार के चार लापता लोग मृत पाए गए हैं। मार्शल काउंटी शेरिफ कार्यालय द्वारा यह सूचना दी गई है। इन लोगों की मौत का कारण वाहन दुर्घटना बताया गया है। 

परिवार के 4 लोग बीती 29 जुलाई से लापता थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। ये लोग न्यूयॉर्क से पेन्सिलवेनिया जा रहे थे। 

बर्गर किंग पर मिली थी आखिरी लोकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये चारों नागरिक 89 वर्षीय डॉ. किशोर, 85 वर्षीय आशा दीवान, 86 वर्षीय शैलेश दीवान और 84 वर्षीय गीता दीवान हैं। इन लोगों की आखिरी लोकेशन एरी में पीच स्ट्रीट के पास बर्गर किंग आउटलेट पर पाई गई थी। इसी लोकेशन पर इनका क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन हुआ है। 

ये लोग मार्शल काउंटी में पैलेस ऑफ गोल्ड के रास्ते पर थे। पैलेस ऑफ गोल्ड एक धार्मिक स्थान है जिसे इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद के भक्तों द्वारा बनवाया गया है। 

इनका वाहन शनिवार को करीब साढ़े 9 बजे बिग व्हीलिंग क्रीक रोड के किनारे एक खड़ी चट्टान के पास पाया गया। इमरजेंसी सहायता देने वालों ने उनके वाहन को बिग व्हीलिंग क्रीक रोड से कई मील दूर एक खड़ी चट्टान के पास मिला। 

शेरिफ विभाग ने क्या बताया?

शेरिफ विभाग ने इनकी तलाश के बारे में कहा कि यह टीम के सबसे दूर के बचाव प्रयासों में से एक है क्योंकि यहां तक पहुंचने में टीम को करीब पांच घंटे लगे। टीम ने पाया कि घटनास्थल पर ही चारों लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. 

इससे पहले इन लोगों की तलाश के लिए स्थानीय अधिकारियों ने निर्देश दिए थे। इन लोगों की सर्विलांस जानकारी समेत गाड़ी नंबर समेत अन्य जानकारी मार्शल काउंटी शेरिफ कार्यालय और सामुदायिक समूहों को दी गई थी, जिससे लापता लोगों का पता चल सके।

परिवार के लोगों ने बताया था कि यह ट्रिप एक धार्मिक यात्रा थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा