Friday, March 20, 2026
HomeकारोबारAmazon में फिर बड़ी छंटनी की तैयारी, 16 हजार लोगों की जाएगी...

Amazon में फिर बड़ी छंटनी की तैयारी, 16 हजार लोगों की जाएगी नौकरी; भारत में भी असर: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार छंटनी में मुख्य रूप से उच्च वेतन वाली नौकरियों पर असर पड़ने की संभावना है। पिछले साल पहले चरण में अमेजन ने लगभग 14,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

अमेजन करीब 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कुछ महीने पहले इसकी शुरुआत की थी। कंपनी ने पिछले साल छंटनी के पहले चरण की पुष्टि की थी, जिसमें लगभग 14,000 पद समाप्त किए गए थे। अब नई रिपोर्टों में कहा गया है कि छंटनी का अगला दौर इस मंगलवार से ही शुरू हो सकता है, जिससे अतिरिक्त 16,000 कर्मचारियों पर असर पड़ने की संभावना है।

अगर सामने आई जानकारी के मुताबिक ही छंटनी होती है, तो कुल छंटनी कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी में से एक होगी। यह संख्या अमेजन द्वारा 2023 में की गई 27,000 कर्मचारियों की भारी छंटनी को भी पीछे छोड़ देगी। पहले की छंटनी मुख्य रूप से अमेरिका तक सीमित थी। इस बार भारत में भी टीमें प्रभावित होने की आशंका है। यहां तक ​​कि प्राइम वीडियो और AWS जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी असर दिख सकता है।

27 जनवरी से छंटनी की शुरुआत!

मीडिया में आई जानकारी और समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक नई रिपोर्ट के अनुसार अमेजन 27 जनवरी, मंगलवार से अपने कर्मचारियों की छंटनी का दूसरा बड़ा दौर शुरू करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में पहले ही लगभग 14,000 उच्च-स्तरीय पदों को समाप्त कर दिया था।

हालांकि अमेजन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सटीक तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन छंटनी की अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से फैल रही हैं। रेडिट पर चर्चा, लिंक्डइन पर पोस्ट और ब्लिंड जैसे प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों की बातचीत से संकेत मिलता है कि छंटनी की सूचनाएं अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही मिलनी शुरू हो सकती हैं। कुछ कर्मचारियों ने यह भी दावा किया है कि जो लोग पहले से ही परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान (पीआईपी) में शामिल हैं, उन्हें दूसरों से पहले सूचित किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि छंटनी अमेजन के एआई-प्रेरित पुनर्गठन अभियान का हिस्सा है। कंपनी द्वारा 2026 के मध्य तक वैश्विक स्तर पर लगभग 30,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की आशंका है। पिछले साल पहले चरण में अमेजन ने लगभग 14,000 कर्मचारियों को छंटनी के पत्र सौंपे थे, और शेष छंटनी अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है।

यदि अभी चल रही बातें सही साबित होते हैं, तो ये अमेजन के तीन दशक के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी, जो 2022 और 2023 में अमेजन द्वारा की गई 27,000 छंटनी से भी अधिक है।

किनकी जाएगी नौकरी?

ब्लिंड, लिंक्डइन और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर चल रही चर्चाओं को देखें तो छंटनी में मुख्य रूप से उच्च वेतन वाली कॉर्पोरेट नौकरियों पर असर पड़ने की संभावना है। अमेजन के कुछ कर्मचारियों का कहना है कि अमेजन वेब सर्विसेज (AWS), रिटेल ऑपरेशंस, प्राइम वीडियो और पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी (PXT) डिवीजन (जो अमेजन की आंतरिक मानव संसाधन शाखा है) की टीमें प्रभावित हो सकती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इस बार छंटनी का असर भारतीय टीमों पर भी पड़ने की संभावना है, जिनमें बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में स्थित कर्मचारी शामिल हैं। इन केंद्रों में अमेजन के इंजीनियरिंग, संचालन और सहायता कर्मचारियों की बड़ी संख्या को देखते हुए, इसका प्रभाव काफी व्यापक हो सकता है।

विनीत कुमार
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments