Friday, October 10, 2025
Homeभारतन्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में चिट्ठी मिलने से मचा...

न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में चिट्ठी मिलने से मचा हड़कंप, बीच रास्ते से वापस लौटी मुंबई, क्या है मामला?

मुंबईः मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI119) को बम की धमकी मिलने के बाद बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमान में 320 यात्री और 19 क्रू मेंबर सवार थे। उड़ान के दौरान अज़रबैजान के ऊपर एक टॉयलेट में धमकी भरा नोट मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को मुंबई लौटाने का फैसला किया।

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को वापस लाया गया। फ्लाइट अब सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आवश्यक जांच प्रक्रिया से गुजर रही है, और एयर इंडिया इसमें पूरा सहयोग कर रहा है।

यात्रियों को ठहरने की सुविधा, फ्लाइट री-शेड्यूल

फ्लाइट 10 मार्च 2025 को रात 2 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी और इसे सुबह 10:25 बजे मुंबई में सुरक्षित उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच की और धमकी को अफवाह करार दिया।

एयर इंडिया ने सभी यात्रियों के लिए होटल, भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की। फ्लाइट को 11 मार्च 2025 की सुबह 5 बजे के लिए री-शेड्यूल कर दिया गया। एयर इंडिया प्रवक्ता ने कहा, “हम यात्रियों की असुविधा कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एयर इंडिया हमेशा यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।”

शिकागो-नई दिल्ली फ्लाइट भी बीच रास्ते से लौटी

इससे पहले, 6 मार्च को एयर इंडिया की शिकागो से दिल्ली जा रही फ्लाइट (AI126) को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा था। फ्लाइट में 300 से ज्यादा यात्री थे। उड़ान के चार घंटे बाद पता चला कि विमान के 12 में से 11 शौचालय बंद हो गए हैं। केवल एक शौचालय चालू रहने के कारण ग्रीनलैंड के ऊपर से फ्लाइट को शिकागो लौटना पड़ा। यात्रियों को करीब 10 घंटे की असुविधा झेलनी पड़ी।

इसे भी पढ़ेंः गुलमर्ग फैशन शो विवाद: सीएम उमर अब्दुल्ला ने रिपोर्ट तलब की; आयोजकों ने वीडियो हटाया, मांगी माफी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा