Friday, October 10, 2025
Homeभारतसैन फ्रांसिस्को से मुंबई की एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी,...

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई की एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में उतारे गए यात्री

कोलकाता: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट्स में लगातार तकनीकी समस्या देखी जा रही है। मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को कोलकाता में खाली करा दिया गया। सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आई, जिसके कारण मंगलवार को शहर के एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा। 

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के बाद पता चला कि एक इंजन में खराबी है। फ्लाइट एआई180 कोलकाता एयरपोर्ट पर रात लगभग 12.45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर विमान में एक घोषणा की गई, जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया। फ्लाइट के पायलट ने यात्रियों को बताया कि ये निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है।

हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट में आई थी समस्या

इसके पहले सोमवार को एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके कारण एआई 315 फ्लाइट को सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद आधे रास्ते से ही हांगकांग वापस लौटना पड़ा।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “एआई 315 फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड कर चुकी है और सभी यात्रियों की मदद की जा रही है।” एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, “पायलट की ओर से उड़ान के दौरान ही संभावित समस्या का पता लगाने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को वापस लौटा दिया गया। विमान हांगकांग में सुरक्षित तरीके से उतरा और एहतियात के तौर पर इसकी जांच की जा रही है।”

12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हुई थी, जिसमें सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान एक अस्पताल के हॉस्टल से टकराया और उसमें आग लग गई। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उस फ्लाइट में थे। उनका भी हादसे में निधन हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा