Friday, October 10, 2025
Homeभारतबेंगलुरु के चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, मार्केटिंग हेड निखिल सोसले...

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, मार्केटिंग हेड निखिल सोसले समेत तीन गिरफ्तार

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में हुए भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस एक्शन में है। बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को आरसीबी (RCB) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्हें मुंबई जाते वक्त एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मार्केंटिंग हेड निखिल सोसले मुंबई निकलने की फिराक में थे। कर्नाटक पुलिस ने उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। निखिल को सुबह करीब 6.30 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। निखिल के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सदस्य सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को भी हिरासत में लिया गया है। सुनील उपाध्यक्ष के पद पर हैं और डीएनए के लिए आईपीएल कार्यक्रम संभालते हैं।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ आरसीबी के पहले आईपीएल जीतने के बाद जश्न के दौरान हुई थी। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। पीड़ितों के परिवारों ने भगदड़ के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराया है।

कई धाराओं में मामला दर्ज

जश्न के दौरान भगदड़ होने से 11 लोगों की मौत के बाद भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके कुछ घंटों बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों में गैर इरादतन हत्या भी शामिल है। एफआईआर के अनुसार, आरसीबी फ्रेंचाइजी ने सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं लेने के बावजूद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा कर लोगों को आमंत्रित किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरसीबी टीम, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

केएससीए के दो अधिकारी गिरफ्तार

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के दो अधिकारी, सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं। उन्हें खोजने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि वे अपने घरों में नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि पुलिस उपायुक्त अक्षय के नेतृत्व में केंद्रीय अपराध शाखा ने रात भर अभियान चलाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आज अपराध जांच विभाग को सौंपा जा सकता है। गुरुवार को सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था और सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा