HomeभारतAaj Ka Mausam 30 May 2025: यूपी-बिहार में बारिश, दिल्ली-एनसीआर में धूल...

Aaj Ka Mausam 30 May 2025: यूपी-बिहार में बारिश, दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी, कैसा रहेगा आज का मौसम?

आज का मौसम 30 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत बिहार और यूपी के कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ उमस भरी गर्मी का भी सामना लोगों को करना पड़ रहा है। राजस्थान में भीषण गर्मी है। हालांकि, गुरुवार को कुछ जगहों पर आंधी, आसमान में बादल छाने से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। इसके बावजूद राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। मानसून के आने के बाद यह हालात हैं। मानसून की बारिश ने फिलहाल केरल समेत कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र में जनजीवन को काफी प्रभावित किया है।

दिल्ली का आज का मौसम कैसा रहेगा?

देश में मानसून के आने के बाद अब इसका उत्तर भारत में इंतजार है। फिलहाल, इसके आने से पहले का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले महीने यानी जून में 27 तारीख तक मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री रह सकता है।

यूपी-बिहार में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों में दिन में धूप निकलने से जबर्दस्त गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जून तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं, 30 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

बिहार की बात करें तो सीमांचल और पूर्वी बिहार में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। दक्षिण बिहार में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश या आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी में भी कभी धूप, कभी बादल जैसी स्थिति बनी हुई है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

तपती गर्मी के बीच राजस्थान में अगले एक-दो दिन उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर सहित जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं तेज मेघ गर्जन होने और धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version