Friday, October 10, 2025
HomeभारतAaj Ka Mausam: बिहार के 14 जिलों में IMD का बारिश-वज्रपात का...

Aaj Ka Mausam: बिहार के 14 जिलों में IMD का बारिश-वज्रपात का अलर्ट, राजस्थान में तपती गर्मी; दिल्ली-यूपी का क्या है हाल?

Aaj ka Mausam 27th May: मानसून के इस बार जल्द आने के बाद दक्षिण भारत के हिस्सों में भारी बारिश देखी जा रही है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जिलों का भी ऐसा ही हाल है। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी है। दूसरी ओर राजस्थान गर्मी का सितम झेल रहा है। हालांकि, बिहार, यूपी, दिल्ली जैसी जगहों पर गर्मी के मामले में स्थिति बेहतर है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज लू और हीववेव की भी स्थिति बन रही है।

Bihar Weather Update today: बिहार के 14 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

बिहार के 14 जिलों में आज पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने वर्षा, वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना में भी बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बहुत बारिश की संभावना नहीं है। आज के लिए आज जिन जिलों में वर्षा की चेतावनी दी गई है उनमें शिवहर, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, भागलपुर और बांका जैसे जिले शामिल है। यहां कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण बिहार में तापमान में वृद्धि हो सकती है।

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में 31 मई तक गर्जन, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में मौसम विभाग के अनुसार 10 जून से पहले मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। इसी का असर दिखने लगा है कि और राज्य के कई जिलों में प्री मॉनसून की बारिश ही रही है। 

दिल्ली-एनसीआर और यूपी का आज का मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। उमस बनी रहेगी। इस बीच हवाओं के 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। दिल्ली में 30-31 मई को एक बार फिर आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य में कुछ जगहों पर लू की स्थिति बन रही है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश (जैसे मेरठ, आगरा) में गर्मी परेशान करेगी। यहां अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। धूल भरी आंधी भी देर शाम तक संभव है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश (जैसे वाराणसी, प्रयागराज) में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जिसे लेकर लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में उमस लोगों की परेशानी का सबब बन सकती है।

इन सबके बीच राजस्थान में गर्मी लगातार बनी हुई है। कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बाड़मेर में कल अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज और कल में तापमान ऐसे ही बने रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर यह 45 डिग्री को भी पार सकता है।

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश

केरल में मानसून का काफी असर पड़ा है। खराब मौसम की वजह से चार लोगों की मौत की खबर है। राज्य में संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार 29 घर नष्ट हो गए हैं और 868 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित निवासियों की सहायता के लिए वायनाड, इडुक्की और कोझिकोड जिलों में शिविर स्थापित किए गए हैं और राहत अभियान चल रहे हैं।

आईएमडी ने आगे चेतावनी दी है कि 27 मई को केरल और माहे में भारी बारिश के साथ-साथ गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बहुत भारी और अत्यधिक बारिश हो सकती है और उसके बाद 28 मई से 1 जून के दौरान भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, तमिलनाडु के भी कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा