Homeखेलकूदजसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, बाएं घुटने में...

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, बाएं घुटने में इंजरी का हुए थे शिकार

जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन के बावजूद, समय पर ठीक नहीं हो पाए हैं। जसप्रीत बुमराह को 16 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट आई थी।

भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के साथ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके बाएं घुटने में इंजरी के चलते वह बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि भारत-श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है। ऐसे में इस अहम सीरीज से बुमराह का बाहर होना भारत के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बताते चलें कि बुमराह बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन के बावजूद, समय पर ठीक नहीं हो पाए हैं। जसप्रीत बुमराह को 16 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट आई थी। इसमें सूजन आने के कारण वह इंग्लैंड के विरुद्ध 19 जुलाई को सीरीज का निर्णायक मैच नहीं खेल सके थे।

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

बुमराह को भारत की टीम में फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर शामिल किया गया था। शुरुआत में कई रिपोर्टों में कहा गया था कि उन्होंने जरूरी टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। हालांकि, उनके बाएं घुटने में लगातार हो रही तकलीफ को देखते हुए BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला किया ताकि चोट और ज्यादा गंभीर न हो जाए।

कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते समय 32 वर्षीय खिलाड़ी के बाएं घुटने में चोट लगी जिससे वहां सूजन आ गई। इस चोट के कारण उन्हें लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच से बाहर रहना पड़ा। इसके बाद उन्होंने CoE में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू किया।

ठीक होने की प्रक्रिया के तहत पिछले महीने बुमराह को एक इंजेक्शन दिया गया था क्योंकि मेडिकल टीम को लगा कि इससे उन्हें ठीक होने में मदद मिलेगी। हालांकि कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए उन्हें टीम में शामिल करने पर चर्चा हुई थी लेकिन उनके ठीक होने में उम्मीद से ज्यादा समय लगा, जिससे इस सीरीज में उनकी वापसी की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं।

भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय

शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम से बुमराह का बाहर होना भारत के लिए चिंता का विषय है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत फिलहाल पांचवे स्थान पर है और श्रीलंका छठे स्थान पर है। ऐसे में भारत को प्वाइंट्स टेबल में ऊपर आने के लिए जीतना बहुत जरूरी है। ऐसे में अब उनकी जगह चयन समिति किसी दूसरे खिलाड़ी का चयन करेगी।

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति के किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की उम्मीद है। बुमराह की जगह टीम में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर आकिब नबी सबसे आगे चल रहे हैं, जिन्होंने साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के लिए रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए थे।

Male cricketer in a blue training jersey with orange accents, holding a ball in his right hand on a practice field.
जसप्रीत बुमराह

बुमराह के अलावा, भारत के तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार शामिल हैं। भारतीय टेस्ट टीम के 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम कोलंबो के एनसीसी में 7 से 9 अगस्त तक तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेगी, जिसके बाद उसे 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेलना है। दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular