HomeभारतJ&K: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर का कमांडर जाकिर...

J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर का कमांडर जाकिर गनई ढेर

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि शोपियां ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, शोपियां में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जाकिर गनई है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार से जारी आतंकवाद विरोधी अभियान के पांचवें दिन एक आतंकवादी का शव बरामद हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद के साथ एक शव मिला।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि शोपियां ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, शोपियां में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जाकिर गनई है। पुलिस ने बताया कि आतंकी के शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।

दो आतंकियों की मौजूदगी, कई दिनों से चल रहा सर्च ऑपरेशन

शनिवार शाम शोपियां जिले के चनापोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान में सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 55 आरआर और 34 आरआर यूनिट्स, सीआरपीएफ की 14वीं और 178वीं बटालियन तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मीमंदर इलाके के एक बाग में लगे निगरानी कैमरों में दो आतंकवादी दिखाई दिए थे। इसके बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। रविवार तक एहतियात के तौर पर चार गांव खाली करा लिए गए, जबकि सोमवार सुबह अभियान और तेज कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घिरे आतंकवादियों की पहचान लतीफ और जाकिर गनई के रूप में हुई थी। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, राष्ट्रपति प्रबोवो का ‘भारतीय डीएनए’ वाला बयान दोहराया

अधिकारियों ने बताया कि सेना की विशेष काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट ‘विक्टर फोर्स’ ने आतंकवादियों के संभावित भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया। रात के समय पूरे इलाके में रोशनी की व्यवस्था की गई और बागानों की घनी झाड़ियों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए। मंगलवार को भी पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने बागानों में संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा। इसी अभियान के पांचवें दिन बुधवार को सुरक्षा बलों को जाकिर गनई का शव मिला।

उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर स्थित हटलंगा इलाके में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। बरामद सामान में दो एके-56 राइफल, दो मैगजीन, 256 कारतूस, एक पिस्तौल, उसकी दो मैगजीन, पांच हैंड ग्रेनेड, सिगरेट के तीन पैकेट और एक काला बैग शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस इनपुट

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular