Homeभारतदिल्ली के कुछ इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बारिश...

दिल्ली के कुछ इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बारिश और ‘जबरदस्त आंधी-तूफान’ का लगाया अनुमान

IMD के अनुमान के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ जबरदस्त आंधी-तूफान की संभावना है। इसमें हवा की रफ्तार 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

Delhi-NCR: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मंगलवार (16 जून) को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुमान के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ जबरदस्त आंधी-तूफान की संभावना है। इसमें हवा की रफ्तार 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

इसी तरह, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मध्यम आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

IMD ने क्या पूर्वानुमान बताया?

IMD ने मंगलवार को जारी अपने नए अलर्ट में कहा है कि उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। अगले दो घंटों में पूरे दिल्ली-NCR के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में चल रही लू जैसी स्थिति से काफी राहत मिली।

सुबह के समय दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसमें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके भी शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – कैलिफोर्निया में टेक ऑफ के बाद अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर हुआ क्रैश, 8 की मौत

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (17 जून) से गर्मी बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि तापमान के 39-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दोपहर और शाम के समय हवा की गति में भी थोड़ी बढ़ोतरी का अनुमान है जो 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

IMD ने चेतावनी दी है कि गुरुवार (18 जून) तक दिल्ली में तापमान और बढ़ सकता है और अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुरुवार को हवा की दिशा में भी बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है अभी चल रही दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की जगह उत्तर-पश्चिमी (NW) हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है। इस अनुमान के मुताबिक वीकेंड तक लू (heatwave) जैसे हालात बने रहने की उम्मीद है। जहां 19 और 20 जून को अधिकतम तापमान 39°C से 41°C के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और शनिवार तक यह 30-32°C तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें – अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप!, सरकार ने नियम में क्या बदलाव किए?

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular