Homeभारतबिहार: पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, ट्रेन में की तोड़फोड़, पुलिस...

बिहार: पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, ट्रेन में की तोड़फोड़, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने कहा कि प्रशासन को देर रात ही विरोध प्रदर्शन की सूचना मिल गई थी। उन्होंने बताया, “अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं।

पटनाः बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी देर रात से ही स्टेशन पर जुटने लगे थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी थी, जिसके चलते विभिन्न जिलों के उम्मीदवार स्टेशन पहुंचे थे।

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पाटलिपुत्र से कटिहार के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन में सवार होने को लेकर अभ्यर्थियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए कई अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और ट्रेन के आगे धरना देकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा ट्रेन में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है।

पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

हंगामे की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी स्टेशन पहुंचे। घटनास्थल पर आईजी जितेंद्र राणा, एसपी समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे। हंगामे के दौरान आईजी जितेंद्र राणा को हल्की चोट लगने की सूचना है, जबकि रूपसपुर थाना प्रभारी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बावजूद कुछ समय तक स्टेशन परिसर में तनाव बना रहा और ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर हालात पर नियंत्रण पाया गया।

Window with heavy shattered glass radiating in a spiderweb pattern from a central impact on a dark door.
पथराव के बाद ट्रेन की खिड़की का टूटा हुआ कांच IANS

पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया?

आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि करीब 200 से 250 छात्र ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक रहे थे। उन्होंने कहा, “पुलिस ने आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस बल के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों को समझाने और ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जान-माल की सुरक्षा और रेलवे परिचालन बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी पड़ी। भीड़ को हटा दिया गया है और अब ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। हमारे कुछ जवानों को पत्थर लगे हैं, हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।”

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने कहा कि प्रशासन को देर रात ही विरोध प्रदर्शन की सूचना मिल गई थी। उन्होंने बताया, “अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व प्रदर्शनकारियों के बीच शामिल हो गए और उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए भीड़ को हटाया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।”

Crowded train platform at night with a blue passenger train pulling in and a dense crowd of people on the tracks and platform edges

फिलहाल स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा रेलवे परिचालन सामान्य हो चुका है।

राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित, सात दिन में देनी होगी रिपोर्ट

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular