Homeभारतअखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का...

अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

प्रतीक यादव, अखिलेश के सौतेले भाई थे। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता का निधन साल 2022 में हुआ था।

लखनऊः समाजवादी पार्टी के और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई तथा भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली।

परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि, उनकी मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और परिवार की ओर से भी औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्रतीक यादव, अखिलेश के सौतेले भाई थे। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता का निधन साल 2022 में हुआ था।

प्रतीक बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े हुए थे। उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी, लंदन से एमबीए की पढ़ाई की थी। वह सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखते थे और उन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा।

प्रतीक यादव की शादी वर्ष 2011 में अपर्णा यादव से हुई थी। अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और 2022 में भाजपा में शामिल हुई थीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक जताते हुए कहा कि यह समाचार बेहद दुखद है और ईश्वर परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज सिंह ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।”

ये भी पढ़ेंः कौन हैं राधन पंडित वेट्रिवेल? तमिलनाडु के CM विजय ने अपने ज्योतिषी को नियुक्त किया ओएसडी

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular