Homeभारतमैंने ममता को हराया, इसलिए हत्या की गई, PA के मर्डर पर...

मैंने ममता को हराया, इसलिए हत्या की गई, PA के मर्डर पर सुवेंदु अधिकारी का बयान

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता को हराने के चलते उनके पीए की हत्या कर दी गई।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में 6 मई को रात करीब 11 बजे सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि उनके पीए की हत्या इस वजह से की गई क्योंकि उन्होंने भबानीपुर से ममता बनर्जी को चुनावों में हार दी।

गुरुवार (7 मई) को चंद्रनाथ रथ के पोस्टमार्टम के बाद बारासात स्टेट जनरल अस्पताल के बाहर बोलते हुए अधिकारी ने आरोप लगाया कि पूर्व भारतीय वायु सेना कर्मी की हत्या शायद नहीं होती अगर वह उनके निजी सहायक न होते या अगर अधिकारी ने बनर्जी को राजनीतिक रूप से न हराया होता।

सुवेंदु अधिकारी ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की

पश्चिम बंगाल चुनाव में अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने कहा “उसकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह मेरा सहयोगी था और मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। शायद यही उसकी हत्या का कारण हो सकता है।”

उन्होंने कहा “मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं और परिवार की मांग है कि इस हत्या के दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सजा दी जाए। पोस्टमार्टम से पता चला है कि उन पर चार गोलियां चलाई गईं… यह हत्या सुनियोजित थी। “

उन्होंने आगे दावा किया कि रथ की कोई व्यक्तिगत या राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं थी।

सुवेंदु अधिकारी
फोटोः आईएएनएस

बुधवार (6 मई) रात कोलकाता के पास मध्यग्राम इलाके में रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव चांदीपुर ले जाने से पहले राज्य भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें – ‘पहले 118 साइन लेकर आओ’, तमिलनाडु में फंसा पेंच? विजय को दूसरी बार राज्यपाल ने लौटाया; क्यों उठ रहे सवाल

अधिकारी ने क्या कहा?

जांच का जिक्र करते हुए अधिकारी ने बताया कि राज्य के डीजीपी ने उन्हें सूचित किया है कि अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल घटनास्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और विश्वास जताया कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अधिकारी ने आगे कहा “पुलिस काम कर रही है। मैंने डीजीपी से बात की है, उनके पास जानकारी है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी। सीआईडी, फोरेंसिक और एसआईटी टीमें सक्रिय हैं और पुलिस सही दिशा में आगे बढ़ रही है। “

इसके अलावा अधिकारी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए दावा किया कि पुलिस पहले भी ऐसे मामलों को सुलझाने में सक्षम थी लेकिन उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई। हत्या की सीबीआई जांच की टीएमसी की मांग पर भाजपा नेता ने कहा कि अब पार्टी का कोई महत्व नहीं रह गया है और राज्य पुलिस इस मामले को सुलझा लेगी।

हालांकि रथ की मां ने मृत्युदंड के बजाय आजीवन कारावास की अपील की, यह कहते हुए कि वह बच्चे को खोने के दर्द को समझती हैं। वह पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा से भी जुड़ी हुई हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की अशांति बुधवार रात को उस समय और बढ़ गई जब उत्तरी 24 परगना जिले में रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा ने इस घटना को “लक्षित हत्या” करार दिया है। इस हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन हुए और राज्य में राजनीतिक हिंसा के आरोप फिर से लगने लगे।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular