Homeभारत‘पिक्चर अभी बाकी है’, पंजाब एजेंडे के विवाद पर राघव चड्ढा का...

‘पिक्चर अभी बाकी है’, पंजाब एजेंडे के विवाद पर राघव चड्ढा का पलटवार, जारी किया वीडियो

राघव चड्ढा ने एक्स पर राज्यसभा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने पार्टी के भीतर उन नेताओं को निशाने पर लिया, जिन्होंने उन पर संसद में पंजाब की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेदों के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खुलकर जवाब दिया है। पंजाब के मुद्दों को नजरअंदाज करने के आरोपों पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पलटवार करते हुए कहा कि ‘पिक्चर अभी बाकी है’। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना गलत है।

चड्ढा ने एक्स पर राज्यसभा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने पार्टी के भीतर उन नेताओं को निशाने पर लिया, जिन्होंने उन पर संसद में पंजाब की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।

राघव चड्ढा लिखते हैं, “मेरे ‘आप’ के साथियों के लिए, जिन्हें यह कहने के लिए मजबूर किया गया कि मैंने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए, यह सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक मुद्दा नहीं, बल्कि मेरा घर, मेरी जिम्मेदारी और मेरी मिट्टी है।”

‘घायल हूं इसलिए घातक हूं…’

इससे पहले शनिवार को चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के कई आरोपों को खारिज करते हुए इसका कड़े शब्दों जवाब दिया था। दरअसल, राज्यसभा में ‘आप’ के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा पर पार्टी के भीतर से कई सवाल उठाए गए थे।

राघव चड्ढा ने एक्स पर एक वीडियो में आरोपों के खारिज करते हुए कहा था, वह चुप रहना चाहते थे, लेकिन बार-बार दोहराया गया झूठ सच न बन जाए, इसलिए जवाब देना जरूरी हो गया।

उन्होंने तीनों आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए इसे स्क्रिप्टेड और समन्वित अभियान करार दिया। आप सांसद ने वॉकआउट में शामिल न होने के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह हर बार विपक्ष के साथ रहे हैं और सीसीटीवी से इसकी पुष्टि की जा सकती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पर साइन न करने के आरोप को भी उन्होंने गलत बताया और कहा कि उनसे ऐसा करने को कहा ही नहीं गया। वहीं, “डरने” और बेकार मुद्दे उठाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि वह संसद में केवल जनता के मुद्दे उठाते हैं, जिसका रिकॉर्ड मौजूद है। चड्ढा ने अंत में कहा कि हर झूठ का जवाब दिया जाएगा और सभी आरोपों को बेनकाब किया जाएगा। आखिर में राघव ने कहा था कि घायल हूं इसलिए घातक हूं। यहां क्लिक कर पढ़ें

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular