Homeभारतजम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने एक अभिायन के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार, 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया जिसमें एक आतंकी मारा गया। पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाया गया यह संयुक्त अभियान अभी जारी है।

पुलिस के मुताबिक मारा गया आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़ा हुआ था। विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद बिलवार इलाके में अभियान चलाया गया और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकवादी से संपर्क स्थापित हुआ और सटीक हमले में उसे मार गिराया गया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्या कहा?

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक बीएस टूटी ने कहा, “कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक छोटी टीम ने एक पाकिस्तानी जैश आतंकवादी को मार गिराया है।”

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से लिखा कि आतंकी के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इसमें एक एम-4 स्वचालित राइफल भी शामिल है।

गौरतलब है कि खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान 23 जनवरी को शुरू किया था। एबीपी लाइव की खबर के मुताबिक, फरवरी 2024 में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद समेत उस्मान समेत 10 आतंकियों की घुसपैठ कराई थी।

सेना ने किश्तवाड़ में ध्वस्त किया आतंकियों का ठिकाना

यह मुठभेड़ किश्तवाड़ जिले में 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के एक भूमिगत ठिकाने का सुरक्षा बलों द्वारा भंडाफोड़ किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

इस ठिकाने में कई प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए थे और इसमें एक समय में चार से अधिक आतंकवादी रह सकते थे। इसमें भोजन, खाना पकाने की गैस, देसी घी, अनाज और कंबल जैसी आवश्यक वस्तुएं मौजूद थीं।

क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिशूल-I” के तहत आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह नामक एक सेना जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए।

वहीं, 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दुखद घटना हुई जिसमें सेना के 10 जवान मारे गए। दरअसल, 21 जवानों से सवार सेना का एक वाहन ऊंचाई वाली चौकी पर जा रहा था। इस दौरान नियंत्रण खोने से बस खाई में गिर गई जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई और अन्य 11 घायल हो गए थे।

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त किया था। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस घटना पर दुख जताया था और कहा था कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular