Homeभारतछत्तीसगढ़ः नक्सल दंपति ने किया आत्मसमर्पण, 33 लाख रुपये का था इनाम

छत्तीसगढ़ः नक्सल दंपति ने किया आत्मसमर्पण, 33 लाख रुपये का था इनाम

छत्तीसगढ़ में रविवार, 7 दिसंबर को नक्सल दंपति ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन बड़े नेताओं ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

रायपुरः छत्तीसगढ़ सुकमा में, माओवादी दरभा डिवीजन इंचार्ज जयलाल उर्फ दिरदो विज्जा और उसकी पत्नी मलंगेर एरिया कमेटी इंचार्ज विमला ने पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण कर दिया।

दोनों माओवादी ताड़मेटला कांड, झीरमघाटी हमला, मिनपा हमला, टेकलगुड़ा हमला जैसे गंभीर मामले में शामिल रहे। जयलाल उर्फ दिरदो विज्जा पर शासन द्वारा घोषित है 25 लाख रुपये और उसकी पत्नी विमला पर 08 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

आत्मसमर्पण से क्या मिलेगा फायदा?

पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा फायदा:
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में, डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा के जवान, माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी भी मिल रही है। दबाव में आकर नक्सलियों के बड़े कैडर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। रविवार को भी माओवादियों के बड़े नेता दंपत्ति ने, सुरक्षाबलों के सामने, समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। नक्सली जयलाल उर्फ दिरदो विज्जा और उनकी पत्नी माड़वी गंगी उर्फ विमला के ऊपर सरकार ने 25 लाख और 8 लाख का इनाम घोषित किया था। दोनों माओवादियों को, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत, दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा ।

मुख्यधारा में लौटने की अपील:
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले जयलाल और विमला के इस निर्णय की सराहना की है । उन्होंने भटके हुए अन्य माओवादी कैडरों से भी अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं । छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति उन्हें एक नया और बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगी। पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा और पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आत्मसमर्पण करने वालों की जानकारियां

आत्मसमर्पण करने वालों की जानकारियां :

  1. जयलाल उर्फ दिरदो विज्जा (SZCM – स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर), दरभा डिवीजन इंचार्ज |
    ईनामी ₹25,00,000/- (पच्चीस लाख रुपये)

मूल निवासी: बोडेगुब्बाल, गगनपल्ली पंचायत, थाना एर्राबोरे, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़)

बीते 40 वर्षों में संगठन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, जैसे:
बाल संगठन सदस्य (1994)
CNM सदस्य – दक्षिण बस्तर
वेस्ट बस्तर दलम सदस्य
एरिया कमेटी सदस्य (ACM/PPCM) – नेशनल पार्क क्षेत्र
LOS कमांडर – नेशनल पार्क
सेक्शन कमांडर – कुटरु क्षेत्र
कंपनी कमांडर – दरभा डिवीजन
मिलिट्री प्रभारी – दक्षिण उप-जोनल कमेटी
SZCM – दरभा क्षेत्र में सक्रिय

इन हिंसक गतिविधियों में शामिल:
2010 – ताड़मेटला चिंतागुफ़ा हमले में 76 सैनिक शहीद।
2013 – झीरम घाटी कांग्रेस पार्टी के परिवर्तन यात्रा में हमला
2020 – मिनपा चिंतागुफ़ा हमला (17 सैनिक शहीद)।
2021 – टेकलगुडेम मुठभेड़ (22 जवान शहीद)।
2024 टेकलगुडा कैंप अटैक
2024 धर्माराम कैंप अटैक।
एवं अन्य बड़ी घटनाओं में शामिल हैं।

  1. माड़वी गंगी उर्फ विमला (DVCM – डिवीजनल कमेटी मेंबर), मलंगेर एरिया कमेटी इंचार्ज । ईनामी ₹8,00,000/- (आठ लाख रुपये)

मूल निवासी: सोलू पारा,फूलबगड़ी, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़)

20 वर्षों से संगठन में सक्रिय और कई भूमिकाएँ निभाईं—
2006 में कोन्टा क्षेत्र में माओवादी संगठन में शामिल
पार्टी सदस्य — कोन्टा LGS एवं बादेसत्ती LOS
केरलपाल एरिया कमेटी सचिव
जगरगुंडा ACS एवं प्रभारी
DVCM स्तर पर संचालन
अंतिम पद: मलंगेर एरिया कमेटी इंचार्ज।

कई घटनाओं में थी शामिल :
2021 – टेकलगुडेम मुठभेड़ (22 जवान शहीद)।
2024 – टेकलगुडा कैंप अटैक
एवं अन्य घटनाओं के शामिल।

author avatar
प्रवीण सिंह
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला हूं। पिछले 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिष्ठित चैनल ईटीवी और सहारा समय के प्रदेश में पहले रिपोर्टर, 2001 में मुंबई से रायपुर आने के बाद लगातार विभिन्न चैनलों , प्रिंट और ईटीवी भारत की वेबसाइट में भी अपनी सेवाएं दी है।
प्रवीण सिंह
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला हूं। पिछले 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिष्ठित चैनल ईटीवी और सहारा समय के प्रदेश में पहले रिपोर्टर, 2001 में मुंबई से रायपुर आने के बाद लगातार विभिन्न चैनलों , प्रिंट और ईटीवी भारत की वेबसाइट में भी अपनी सेवाएं दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular