Homeभारतसीएम रेवंत रेड्डी के अब किस बयान पर गरमाई तेलंगाना की राजनीति,...

सीएम रेवंत रेड्डी के अब किस बयान पर गरमाई तेलंगाना की राजनीति, BJP हुई हमलावर

सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर तेलंगाना की राजनीति गरमा गई है। रेवंत रेड्डी भाजपा के बयान पर हमलावर हो गई है।

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपने एक बयान को लेकर फिर से विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में सीएम रेवंत ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया, जिन पर भाजपा और बीआरएस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बैठक के दौरान रेवंत रेड्डी ने कहा कि हिंदू समाज में हर मौके के लिए एक देवता हैं और इसी संदर्भ में उन्होंने हनुमान, येल्लम्मा, पोचम्मा, मैसम्मा और अन्य स्थानीय देवताओं का जिक्र किया।

रेवंत ने कहा, “हम राजनीति में भी हर मुद्दे पर सहमति ढूंढते रहते हैं, जबकि हमारे यहां करोड़ों देवता हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रेवंती को कहते सुना जा सकता है, “हिंदू धर्म में कितने देवी-देवता हैं? कितने देवी-देवता? तीन करोड़? क्यों? जो लोग कुंवारे हैं, उनके लिए हनुमान भगवान हैं। जिनकी दो बार शादी हुई है, उनके लिए एक और भगवान हैं। जो लोग शराब पीते हैं, उनके लिए एक और भगवान हैं। येल्लम्मा, पोचम्मा, मैसम्मा। जो लोग चिकन मांगते हैं, उनके लिए एक भगवान हैं। और जो लोग दाल-चावल खाते हैं, उनके लिए एक और भगवान हैं, है ना? सभी तरह के देवी-देवता हैं।” रेड्डी ने बाद में स्पष्ट किया कि उन्होंने ये बात हल्के मूड में कही।

भाजपा हुई हमलावर

लेकिन विपक्ष इसे लेकर हमलावर हो गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने सीएम रेवंत के बयान पर कहा कि “कांग्रेस हमेशा से एआईएमआईएम के दबाव में झुकने वाली पार्टी रही है। खुद रेवंत रेड्डी यह कह चुके हैं कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है, और यही बयान उनके सोचने का तरीका साफ कर देता है। कांग्रेस के भीतर हिंदुओं के प्रति गहरी नफरत बैठी हुई है।”

संजय बंदी ने एक्स पोस्ट में बीआरएस का भी जिक्र किया और कहा कि वह भी लगातार हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू संस्कृति का अपमान करता आया है। इसी वजह से हमने जुबली हिल्स उपचुनाव के समय चेताया था कि अगर कांग्रेस या बीआरएस सत्ता में आए, तो हिंदुओं के लिए सम्मान के साथ जीना मुश्किल हो जाएगा। मुख्यमंत्री का ताजा बयान हमारी बात को सही साबित करता है।

संजय बंदी ने आगे लिखा, “कांग्रेस के भीतर हिंदुओं और उनके देवी-देवताओं के प्रति जो नफरत है, वह अब पूरी तरह सामने आ चुका है। हिंदू समुदाय को अब गंभीरता से सोचना चाहिए-क्या वे बिखरे रहकर अपमान सहते रहेंगे, या एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएंगे? भाजपा ने कभी किसी धर्म का अपमान नहीं किया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प पर काम करती है। मैं हिंदू समाज से अपील करता हूं कि वे कांग्रेस की असलियत को समझें।”

रामचंद्र राव ने की निंदा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी. रामचंद्र राव ने भी बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी की मांग की है। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में भाजपा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। बीआरएस ने भी रेड्डी की टिप्पणी की आलोचना की। पार्टी के कई नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बयान पर पुनर्विचार करना चाहिए और हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विवाद बढ़ने पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोई गलत बात नहीं कही। उन्होंने कहा, “रेवंत रेड्डी ने तेलुगु के आम मुहावरों और लोक परंपराओं का हवाला दिया था। बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मुख्यमंत्री और कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।”

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular