Homeभारत10 हजार साल बाद फटे इथियोपिया के हैली गुब्बी ज्वालामुखी की राख...

10 हजार साल बाद फटे इथियोपिया के हैली गुब्बी ज्वालामुखी की राख दिल्ली तक पहुंची, DGCA और मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की है?

सोमवार शाम 6.30 बजे राख का बादल भारत के वायुक्षेत्र में दाखिल हुआ। सबसे पहले यह राजस्थान के जैसलमेर और जोधपुर क्षेत्र में दिखाई दिया और 100–130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता रहा।

इथियोपिया के हैली गुब्बी ज्वालामुखी से उठा विशाल राख का बादल सोमवार रात उत्तर पश्चिम भारत तक पहुंच गया यह ज्वालामुखी करीब 10 हजार साल से निष्क्रिय था और रविवार को अचानक फट पड़ा जिसके बाद राख और सल्फर डाइऑक्साइड का घना स्तंभ आसमान की ऊंचाई तक उठ गया बादल 100130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 10 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर यात्रा करता हुआ राजस्थान गुजरात दिल्ली एनसीआर पंजाब और महाराष्ट्र के ऊपर से गुजरा और पूर्व की ओर बढ़ रहा है

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सबसे पहले यह राख का बादल पश्चिमी राजस्थान में दाखिल हुआ इंडिया मेट स्काई वेदर की चेतावनी में कहा गया जोधपुर जैसलमेर क्षेत्र से राख का बादल भारतीय उपमहाद्वीप में प्रवेश कर चुका है और 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है आसमान कुछ समय के लिए अजीब और अनोखा दिखाई दे सकता है लेकिन चिंता की बात कम है क्योंकि राख की परत 25000 से 45000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है

देर शाम तक यह बादल राजस्थान हरियाणा और दिल्ली के हिस्सों पर फैल गया वहीं इसका एक हिस्सा गुजरात को भी छूने की आशंका जताई गई पूर्वानुमान में कहा गया कि रात में पंजाब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी इसका असर महसूस हो सकता है विशेषज्ञों का कहना है कि राख जमीन से इतनी ऊंचाई पर है कि फिलहाल इससे स्वास्थ्य को खतरा कम है हालांकि हल्की राख गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता मंगलवार सुबह सूर्योदय के समय आसमान असामान्य रंगों में नजर आ सकता है जबकि वायु गुणवत्ता पूर्व की तरह खराब ही रहने की उम्मीद है सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं हालांकि बोले भारत इसकी पुष्टि नहीं करता है

httpstwittercomFundji3status1992962125396938945

अब तक क्या कुछ जानकारी सामने आई है 10 पाइंट्स में समझें

1 इथियोपिया के हैली गुब्बी ज्वालामुखी का यह विस्फोट बेहद दुर्लभ है क्योंकि यह करीब 1012 हजार साल बाद पहली बार सक्रिय हुआ रविवार को फटने के बाद इसने सल्फर डाइऑक्साइड और राख का विशाल स्तंभ 14 किलोमीटर की ऊंचाई तक भेजा

2 सोमवार शाम 630 बजे राख का बादल भारत के वायुक्षेत्र में दाखिल हुआ सबसे पहले यह राजस्थान के जैसलमेर और जोधपुर क्षेत्र में दिखाई दिया और 100130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ता रहा

3 रात 11 बजे के आसपास यह बादल दिल्ली एनसीआर के ऊपर पहुंच गया आसमान का रंग असामान्य दिखने लगा और दृश्यता प्रभावित हुई इस राख ने कई उड़ानें भी प्रभावित कीं इंडिगो ने कम से कम छह फ्लाइटें रद्द कीं जबकि अकासा एयर ने 2425 नवंबर के लिए जेद्दा कुवैत और अबू धाबी की सेवाएं रोक दीं नीदरलैंड एयरलाइन केएलएम ने दिल्ली एम्सटर्डम की दोनों उड़ानें रद्द कर दीं

4 सोमवार रात एक्स पर एयर इंडिया ने लिखा इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद कुछ क्षेत्रों में राख देखी गई है हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और अपने ऑपरेटिंग क्रू के साथ संपर्क में हैं अभी तक हमारी उड़ानों पर बड़ा असर नहीं पड़ा है

5 डीजीसीए ने स्थिति को गंभीर मानते हुए ASHTAM जारी किया और एयरलाइंस को निर्देश दिए कि वे रूट और फ्यूल प्लान दोबारा तैयार करें उड़ान दलों को इंजन की किसी भी गड़बड़ी या केबिन में बदबू जैसी स्थिति की तुरंत रिपोर्ट करने को कहा गया है

6 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पाकिस्तानी एयरस्पेस से रीरूट होने लगीं लेकिन भारतीय एयरलाइंस इस मार्ग का उपयोग नहीं कर सकतीं इससे देरी और रद्दीकरण की संख्या बढ़ी एयरपोर्ट्स को रनवे व टैक्सीवे की तत्काल जांच के लिए तैयार रहने को कहा गया है

7 दिल्ली एनसीआर में राख आने से पहले ही हवा बहुत खराब श्रेणी में थी सोमवार शाम दिल्ली का एक्यूआई 382 रहा गाजियाबाद 396 और नोएडा 397 तक पहुंच गया विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि राख मौजूदा प्रदूषण को और बिगाड़ सकती है

8 मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्लूम में ज्वालामुखी राख सल्फर डाइऑक्साइड चट्टान और कांच के सूक्ष्म कण मौजूद हैं ये कण विमान के इंजनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और दृश्यता को कम कर सकते हैं इसलिए इसे गंभीर उड़ान खतरा माना जा रहा है

9 अनुमान है कि मंगलवार सुबह सूर्योदय के समय आसमान के रंग असामान्य दिख सकते हैं हल्की राख की बूंदाबांदी की संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि सतही स्वास्थ्य पर बड़ा असर नहीं होगा लेकिन तापमान बढ़ सकता है और हल्की धुंध रहेगी

10 इस घटना ने भारत की मौसम निगरानी प्रदूषण नियंत्रण और विमानन प्रणाली के लिए चुनौती खड़ी कर दी है डीजीसीए लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और मौसम एजेंसियां बादल की दिशा ट्रैक कर रही हैं अगली एडवाइजरी तय करेगी कि अगले 24 घंटे कितने संवेदनशील होंगे

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular