Friday, October 10, 2025
Homeसाइंस-टेकविकिपीडिया के चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज, संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक...

विकिपीडिया के चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज, संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ा है मामला

मुंबई: महाराष्ट्र साइबर सेल ने विकिपीडिया से छत्रपति संभाजी महाराज पर ‘आपत्तिजनक’ सामग्री नहीं हटाने को लेकर इसके कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

एजेंसी ने इससे पहले कैलिफोर्निया स्थित विकिमीडिया फाउंडेशन को एक नोटिस भेजा था। इसमें विकिपीडिया से सामग्री को हटाने का अनुरोध किया गया था। विकिमीडिया फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसके पास विकिपीडिया का स्वामित्व है।

इस नोटिस में साइबर एजेंसी ने कहा कि विकिपीडिया पर दी गई जानकारी गलत है और इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा कर सकती है क्योंकि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज लोगों के बीच अत्यधिक सम्मानित शख्स रहे हैं।

नोटिस का जवाब नहीं देने के बाद मामला दर्ज

नोटिस में यह हिदायत भी दी गई थी कि विकिमीडिया पर जानकारी उनके अनुयायियों के बीच असंतोष पैदा कर सकती है। विकिमीडिया को यह नोटिस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के निर्देश पर भेजा गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, विकिमीडिया की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर महाराष्ट्र साइबर ने विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह मामला संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हाल में रिलीज हिंदी फिल्म ‘छावा’ के बीच सामने आया हैं।

संपादकों पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि विकिपीडिया एक निःशुल्क सामग्री वाला ऑनलाइन विश्वकोश है। इसे कुछ स्वयंसेवकों द्वारा खुले सहयोग से लिखा और संचालित किया जाता है। 

इसमें दी गई जानकारी दुनिया भर के यूजर्स द्वारा ही तैयार किया जाता है। हालाँकि, विकिपीडिया को रिसर्च या अन्य शैक्षणिक उपयोग के लिए विश्वसनीय नहीं माना जाता है। सूत्रों के अनुसार मामला इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि विकिपीडिया ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 और 79 का उल्लंघन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा