Friday, October 10, 2025
Homeभारतमहाकुंभ को लेकर पोस्ट करने वाले सपा नेता मनीष जगन गिरफ्तार, अखिलेश...

महाकुंभ को लेकर पोस्ट करने वाले सपा नेता मनीष जगन गिरफ्तार, अखिलेश के घर फोर्स बढ़ी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी सपा के सोशल मीडिया मंच से दी गई है और आरोप भी लगाए गए हैं। मामले की सतर्कता के लिए यूपी पुलिस ने सपा कार्यालय और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के पास की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

सपा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस जबरन उनके आवास से उठा ले गई है। जगन हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और उनकी पत्नी भी गर्भवती हैं। अगर मनीष जगन जी या उनके परिवार को कोई हानि होती है तो उसकी जिम्मेदारी लखनऊ पुलिस होगी।

मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार

उधर लखनऊ पुलिस ने अपने जवाब में लिखा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से समाज में लगातार नकारात्मकता, अशांति और हिंसा उत्पन्न करने की प्रबल संभावना के निवारणार्थ मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

सपा की वरिष्ठ नेता जूही सिंह ने पुलिस को सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए लिखा कि निरंतर हमारी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आदरणीय नेता के विरुद्ध भ्रामक और निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग किया जाता है सोशल मीडिया पर, उससे अशांति, नकारात्मकता उत्पन्न होने की प्रबल संभावना नहीं होती? कार्रवाई का मापदंड अलग-अलग और आपकी सुविधानुसार होता है?

अखिलेश यादव के आवास के बाहर सुरक्षा

सपा नेता मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को राजधानी लखनऊ के सपा कार्यालय में नेताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के अंदेशे को लेकर सपा कार्यालय और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस दौरान कई जगह बैरीकेडिंग भी की गई है।

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला 

वहीं, सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि अग्रवाल व्यापारी समाज के लोगों की आवाज उठा रहे थे, इसलिए भाजपा को सपा मीडिया सेल से परेशानी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने यूपी पुलिस को भाजपा की पुलिस बना दिया है। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा के लोग अपने में सुधार लाएंगे तो सपा के लोग भी अपने अंदर सुधार लाएंगे, ऐसा समझौता हुआ था लेकिन भाजपा के लोग अगर गलत शब्द का इस्तेमाल करेंगे तो उसी तरह का जवाब मिलेगा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ )

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा